‘शाका लाका बूम बूम’ के ‘संजू’ के घर गूंजी किलकारी, बेबी बॉय के पापा बने किंशुक वैद्य, सितारे लुटा रहे प्यार

Date:

[ad_1]

Last Updated:


किंशुक वैद्य और उनकी पत्नी दीक्षा नागपाल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. कपल शादी के डेढ़ साल बाद पेरेंट्स बना. दोनों ने मम्मी-पापा बनने की खुशी जाहिर की. इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कपल ने शेयर किया कि उन्होंने 8 मार्च को अपने बेटे का स्वागत किया. पोस्ट सामने आते ही फैंस और सेलेब्रिटीज ने कपल को जमकर बधाइयां दीं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

किंशुक वैद्य पिता बन गए हैं.

नई दिल्ली. ‘शाका लाका बूम बूम’ का वो संजू याद है? जी हां, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर लोगों के दिलों में बसने वाले किंशुक वैद्य ने बड़े होकर टीवी पर सफल पहचान बनाई. एक्टर के घर खुशियों ने दस्तक दी है. वो पिता बन गए हैं. शादी के डेढ़ साल बाद किंशुक वैद्य ने अपनी पत्नी दीक्षा नागपाल के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. कपल एक बेबी बॉय के मम्मी-पापा बन गए हैं. इस खुशखबरी को कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा किया, जिसके बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया.

किंशुक वैद्य को टीवी के मशहूर बच्चों के शो ‘शाका लाका बूम बूम’ में संजू के किरदार के लिए आज भी याद किया जाता है. अब वही संजू अपनी असल जिंदगी में पिता बन चुके हैं और इस नए अध्याय को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं.अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक तस्वीर साझा करते हुए अपने बेटे के जन्म की जानकारी दी.

किंशुक-दीक्षा के घर आया बेबी बॉय

एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें इट्स ए बॉय लिखा है और एक बच्चे की क्लिप है. इस तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया और देखते ही देखते पोस्ट पर बधाइयों की बाढ़ आ गई. किंशुक ने अपने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘ढेर सारे प्यार और आभार के साथ हम अपने बेटे का स्वागत कर रहे हैं’. उन्होंने बताया कि उनके बेटे का जन्म 8 मार्च 2026 को हुआ है. पोस्ट सामने आते ही मनोरंजन जगत के कई कलाकारों और फैंस ने नए माता-पिता को शुभकामनाएं दीं.

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related