Low Budget Hyderabad Tour: जेब ढीली किए बिना घूमें हैदराबाद, अप्रैल की गर्मी में सुकून देंगी ये 5 फ्री जगहें

Date:

[ad_1]

Last Updated:

Hyderabad Free Tourist Places: अगर आप कम बजट में हैदराबाद घूमने की योजना बना रहे हैं तो शहर में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां बिना किसी एंट्री फीस के घूम सकते हैं. हुसैन सागर झील, दुर्गम चेरुवु, केबीआर नेशनल पार्क, नेकलेस रोड और उस्मान सागर झील जैसी जगहें प्राकृतिक सुंदरता और सुकून भरा माहौल देती हैं. खासकर अप्रैल की गर्मी में यहां सुबह या शाम के समय घूमना बेहद सुखद होता है. यहां परिवार या दोस्तों के साथ बिना ज्यादा खर्च किए अच्छा समय बिताया जा सकता है.

निजामों का शहर हैदराबाद अपनी ऐतिहासिक भव्यता और आधुनिकता के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है. अप्रैल की चिलचिलाती गर्मी में भी यहाँ बिड़ला मंदिर, हुसैन सागर झील और मौला अली दरगाह जैसे कई स्थान हैं जहाँ आप बिना किसी एंट्री फीस के सुकून भरे पल बिता सकते हैं. शाम के वक्त इन ठंडी और शांत जगहों की सैर न केवल आपकी जेब पर हल्की पड़ती है बल्कि शहर की असली रूह से भी वाकिफ कराती है.

रामकृष्ण मठ: लोअर टैंक बंड के पास स्थित यह मठ अपनी आध्यात्मिकता और हरियाली के लिए जाना जाता है. अप्रैल की गर्मी से बचने के लिए यहाँ का शांत वातावरण और लाइब्रेरी बहुत अच्छे विकल्प हैं. यहां एंट्री फ्री है और यहाँ शाम की आरती और ध्यान केंद्र का अनुभव बहुत ही सुखद होता है.

लाड बाज़ार और चारमीनार के आसपास: अगर आपको फोटोग्राफी या स्ट्रीट लाइफ पसंद है तो चारमीनार के पास स्थित लाड बाज़ार एक बेहतरीन जगह है. चारमीनार के अंदर जाने की छोटी सी फीस है, लेकिन बाहर से इसकी भव्यता देखना और बाज़ार की रौनक का अनुभव करना मुफ्त है. बाज़ार घूमना फ्री और यहाँ की मशहूर ईरानी चाय ज़रूर ट्राई करें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मौला अली दरगाह: यह एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित है और यहाँ पहुँचने के लिए लगभग 500 सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ती हैं. अप्रैल की शाम को यहाँ से पूरे हैदराबाद का 360-डिग्री व्यू दिखता है, जो किसी भी महंगे रूफटॉप कैफे से बेहतर है. यह एंट्री फ्री है शाम के वक्त जाना सबसे अच्छा है ताकि आप शहर की रोशनी देख सकें चूंकि अप्रैल में तापमान 40°C तक जा सकता है इसलिए अपनी यात्रा दोपहर 4:30 बजे के बाद ही शुरू करें.

पैगा पैलेस; अगर आपको पुरानी वास्तुकला और शांति पसंद है तो बेगमपेट स्थित यह पैलेस एक छिपा हुआ खजाना है. यहाँ की इंडो-यूरोपीय शैली की बनावट देखने लायक है. यहाँ भीड़ कम होती है और आप सुकून से समय बिता सकते हैं. यहां एंट्री फ्री है यहां शादी की बुकिंग महंगी होती है.

शमीरपेट झील: अगर आप शहर के शोर-शराबे से दूर जाना चाहते हैं, तो यह झील एक बेहतरीन वीकेंड गेटवे है. अप्रैल की शाम को यहाँ सूर्यास्त देखना बहुत सुकून भरा होता है. यहां एंट्री फ्री है यहाँ से पास ही डीयर पार्क भी है जहाँ आप हिरण देख सकते हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related