अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में महिलाओं को मिलेगा खास उपहार! बनारस वालों के लिए विशेष व्यवस्था

Date:

[ad_1]

होमताजा खबरधर्म

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में महिलाओं के लिए खास उपहार!

Last Updated:

Kashi Vishwanath Temple Women’s Day: इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री काशी विश्वनाथ धाम ने महिलाओं को विशेष उपहार देने का​ निर्णय लिया है, ताकि उनका दिन स्पेशल हो. इसमें भी बनारस के लोगों के लिए खास व्यवस्था की गई है.

Zoom

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था. (IANS)

Kashi Vishwanath Temple Women’s Day: 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने महिलाओं के लिए एक अत्यंत सराहनीय निर्णय लिया है. मंदिर प्रबंधन ने घोषणा की है कि इस विशेष दिन पर सभी महिलाओं को बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए निशुल्क और सुगम व्यवस्था प्रदान की जाएगी. यह सुविधा स्थानीय निवासियों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाली सभी महिला श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होगी.

दर्शन के लिए विशेष प्रबंध

मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, विश्वभूषण मिश्रा ने जानकारी दी कि 8 मार्च को महिलाओं के प्रवेश के लिए द्वार संख्या 4-बी को निर्धारित किया गया है. यहां से मातृशक्ति को सीधा प्रवेश दिया जाएगा, जिससे उन्हें लंबी कतारों और टिकट की परेशानी से मुक्ति मिलेगी.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो महिलाएं अपनी गोद में छोटे बच्चों को लेकर आएंगी, उन्हें दर्शन में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो.

समय सारिणी और व्यवस्था

मंदिर प्रशासन के अनुसार, काशीवासियों के लिए सुबह 4 से 5 बजे और शाम 4 से 5 बजे तक का समय पहले की तरह आरक्षित रहेगा. इसके अतिरिक्त, शेष पूरे दिन महिलाओं के लिए यह विशेष प्रवेश और निःशुल्क दर्शन की सुविधा निरंतर जारी रहेगी.

इस पहल का उद्देश्य न केवल धार्मिक सुगमता प्रदान करना है, बल्कि समाज में ‘नारी शक्ति’ के सम्मान का एक सशक्त संदेश देना भी है.

न्यास की ओर से कल्याण कामना

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने इस निर्णय को मातृशक्ति के प्रति एक विनम्र भेंट बताया है. विश्वभूषण मिश्रा ने कहा, “हम कामना करते हैं कि भगवान विश्वनाथ का आशीर्वाद समस्त मानवता और आराधकों पर बना रहे. बाबा विश्वनाथ सभी श्रद्धालुओं और सनातन धर्मावलंबियों का कल्याण करें. हर हर महादेव.”

यह मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है. श्री काशी विश्वनाथ धाम में भव्य कॉरिडोर, निशुल्क दर्शन और विशेष पूजा व्यवस्था है. बाबा के दर्शन को प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. प्रशासन ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे इस दिन शांति बनाए रखें ताकि नारी शक्ति को बाबा के दर्शन सुगमता से प्राप्त हो सकें.

About the Author

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related