[ad_1]
Last Updated:
Begusarai News:संग्रहालय कर्मी रामप्रीत ने बताया कि अब बड़ों के लिए 10 रुपये और बच्चों के लिए 5 रुपये का टिकट तय किया गया है. यह टिकट पूरे दिन के लिए वैलिड रहेगा. संग्रहालय सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुला रहता है, जबकि प्रत्येक सोमवार को बंद रहता है
अब जिले के ऐतिहासिक धरोहर को नए रूप में सजाया गया है. अब बेगूसराय संग्रहालय में प्रवेश के लिए टिकट व्यवस्था लागू कर दी गई है. प्रशासन का मानना है कि इससे संग्रहालय की देखरेख बेहतर होगी और आगंतुकों को अधिक व्यवस्थित सुविधा मिल सकेगी. अपग्रेड के बाद यहां का माहौल पहले से अधिक आकर्षक और व्यवस्थित नजर आ रहा है. हालांकि कुछ शिक्षाविदों की माने तो यहां पर सुविधा संग्रहालय की और भी बढ़ानी चाहिए बहुत कम इनपुट नजरों के सामने पर्यटक को नजर आता है. हालांकि इस मुद्दे पर टीम काम कर रही है.
टिकट व्यवस्था और समय सारणी
संग्रहालय कर्मी रामप्रीत ने बताया कि अब बड़ों के लिए 10 रुपये और बच्चों के लिए 5 रुपये का टिकट तय किया गया है. यह टिकट पूरे दिन के लिए वैलिड रहेगा. संग्रहालय सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुला रहता है, जबकि प्रत्येक सोमवार को बंद रहता है. अधिकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था से राजस्व भी बढ़ेगा और सुविधाओं को और बेहतर किया जा सकेगा.
बच्चों के लिए खास इंतजाम, सजी पार्किंग
अपग्रेड के बाद संग्रहालय परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. पार्किंग स्थल को फूलों से सजाया गया है और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है. बच्चों के लिए झूले की व्यवस्था की गई है ताकि वे सीखने के साथ मनोरंजन भी कर सकें. 10 वर्षीय समर्थ, जो अपने परिवार के साथ संग्रहालय पहुंचा था, ने बताया कि किताबों में जो पढ़ते हैं, उसे यहां सामने देखने का मौका मिलता है. झूला और अन्य व्यवस्थाएं बच्चों को खासा पसंद आ रही हैं.
बढ़ेगी दर्शकों की संख्या
संग्रहालय प्रबंधन का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को संग्रहालय तक आकर्षित करना है. नई सजावट, बेहतर प्रबंधन और टिकट व्यवस्था से उम्मीद है कि दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी. इतिहास और संस्कृति से जुड़ने का यह स्थान अब पहले से अधिक व्यवस्थित और आकर्षक बन गया है.
[ad_2]
Source link
