अमिताभ बच्चन की हीरोइन, जितेंद्र संग 1971 में दे चुकीं ब्लॉकबस्टर, सेट पर शशि कपूर पर डालती थी डोरे

Date:

[ad_1]

Last Updated:

70-80 के दशकी की वो खूबसूरत एक्ट्रेस, जिसने बहुत छोटी सी उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. अपने करियर में तकरीबन जितेंद्र, धर्मेंद्र, ऋषि कपूर समेत हर बड़े स्टार के साथ काम किया, लेकिन कभी भी वो मुकाम नहीं हासिल कर सकी, जिसकी वह हकदार थी. लेकिन ये एक्ट्रेस, शशि कपूर के साथ सेट पर फ्लर्ट किया करती थीं.

नई दिल्ली. वो नामी एक्ट्रेस जिसने परिवार का पेट पालने के लिए मजबूरी के चलते महज 9 साल की उम्र में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट खूब नाम कमाने के बाद बड़ी हुई तो किस्मत ने कभी लीड हीरोइन नहीं बनने दिया. फिर भी आज तक एक्टिगं से नाता जोड़े अपने हुनर से लोगों का दिल जीत रही हैं.

वो खूबसूरत एक्ट्रेस कोई और नहीं अरुणा ईरानी हैं. एक कॉमेडियन से अफेयर के चलते एक्ट्रेस के करियर पर ब्रेक लग गया था. लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी वह फिर से इंडस्ट्री में आईं और अपनी नई पहचान बनाई.

किस्मत ने कभी अरुणा ईरानी का साथ नहीं दिया, टीवी सीरियल्स में भी सफल करियर बनाया.फिल्मों में भी दमदार रोल निभाने के बाद भी अरुणा बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही जबरदस्त डांसर भी रही, फिर उन्हें लीड रोल नसीब नहीं होते थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पुरानी फिल्मों में उन्होंने कई सुपरहिट गाने भी किए हैं. अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म बॉम्बे टू गोवा में तो उन्होंने पहली बार लीड रोल भी निभाया था. लेकिन बावजूद इसके मेकर्स ने उन पर लीड एक्ट्रेस होने का दांव नहीं खेला.

9 साल की उम्र में ही उन्होंने फिल्म गंगा जमना से डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ दिलीप कुमार और वैजंतीमाला लीड रोल में नजर आए थे. इसके बाद अरुणा ईरानी ने जाहानारा (1964), फर्ज (1967), उपकार (1967) और आया सावन झूम के (1969) जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया.

साल 1971 में उन्होंने जितेंद्र के साथ फिल्म कारवां में काम किया था. इस फिल्म में भले ही लीड रोल में आशा पारेख थी, लेकिन अरुणा ने अपने किरदार से लोगों का ऐसा ध्यान खींचा कि वह लीड एक्ट्रेस को भी टक्कर दे गई थीं.

इस फिल्म में जितेंद्र के साथ उनका एक गाना तो ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था. उस गाने में वह जितेंद्र के साथ रोमांस करती नजर आई थीं. गाने में उनका डांस भी लाजवाब किया था. इसके अलावा भी वह कई फिल्मों में जितेंद्र के साथ काम कर चुकी हैं.

अरुणा एक बार कपिल शर्मा के शो में आई थीं. वहां उनसे सवाल किया क्या कभी उन्होंने किसी एक्टर संग फ्लर्ट किया है. इस पर उन्होंने बताया था कि 1976 में रिलीज हुई फिल्म फकीरा की शूटिंग के दौरान के दौरान वह शशि कपूर के साथ फ्लर्ट करती थीं. वह बार-बार रिटेक कराती थीं और बार-बार उनके साथ सीन की डिमांड करती थीं. इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related