‘आपको ये सब शोभा देता है’, अमिताभ बच्चन ने कर डाली ऐसी पोस्ट, देखते ही भड़क गए लोग

Date:

[ad_1]

Last Updated:

बॉलीवुड में एक्टिंग की दुनिया के बादशाह कहलाने वाले अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अपनी पोस्ट से फैंस को कन्फ्यूज कर दिया है. इस बार बिग बी ने क फिर से एक अजीब पोस्ट कर फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है.उनकी इस पोस्ट पर इस बार फैंस भड़क उठे हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट पर बिग बी पर अपना गु्स्सा जाहिर किया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अमिताभ की पोस्ट पर फैंस ने लिया आड़े हाथ

अमिताभ बच्चन ने 1 मार्च को अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, – T 5672 – हो गया. ऐसा नहीं कि उन्होंने इस तरह का ट्वीट पहली बार किया है. इससे पहले भी वह ऐसी पोस्ट कर चुके हैं. इस बार भी उनकी पोस्ट का न कोई संदर्भ, न कोई सफाई है. वायरल होते ही इस पोस्ट पर लोगों ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया है.

बिग बी की पोस्ट ने फैंस को किया कन्फ्यूज

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक्स पर किए पोस्ट में T 5672 – हो गया, लिख कर छोड़ दिया है. लेकिन उनकी इस पोस्ट पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं.कई यूजर्स तो इसे पढ़कर कन्फ्यूज हो गए है. कुछ लोग इसे अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों से जोड़कर देख रहा है, तो कुछ ने अलग-अलग मतलब निकालना शुरू कर दिया है. लेकिन लोगों को बिग बी का ये पोस्ट पसंद नहीं आया है. इस पर लोग बिग बी को नसीहत देने लगे थे.

वायरल हो रही पोस्ट

अमिताभ की पोस्ट पर फैंस के कमेंट

अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट पर यूजर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा, हां युद्ध हो गया, अब आप चुप रहिए. उनकी इस पोस्ट पर दूसरे ने लिखा, सर, थोड़ा समझ में आने वाले पोस्ट किया कीजिए. हर बार नंबर लिखने से लोग समझ नहीं पाएंगे. इतने बड़े स्टार्स हैं आप लोग आपकी राय जानना चाहते हैं, आपको सुनना चाहते हैं. पोस्ट कीजिए, नौटंकी मत कीजिए.एक अन्य ने तो लिखा, अब बहुत हो गया. एक ने तो उन पर सवाल ही खड़ा कर दिया है कि इस तरह की पोस्ट आपको शोभा देते हैं. आप इतने बड़े स्टार हैं, कुछ ऐसा शेयर कीजिए जिससे यंग जेनेरेश को कोई सीख मिले.

फैंस ने बिग बी को दी नसीहत

बता दें कि बिग बी की इस पोस्ट पर कुछ लोग अभिषेक बच्चन को भी टैग कर रहे हैं. दरअसल, ये पहली बार नहीं है, इससे पहले काफी समय से बिग बी T के साथ नंबर लिखते आ रहे हैं. उनके ये पोस्ट वायरल भी बहुत होते हैं. लेकिन ये पहली बार है कि बिग बी की इन पोस्ट पर यूजर्स का गुस्सा फूटा है. काम की बात करें तो बिग बी इस वक्त अपनी फिल्म कल्कि 2898 AD के सीक्वल की शूटिंग में बिजी हैं.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related