[ad_1]
Last Updated:
T20 World Cup Semi Final 2026: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल देखने खिलाड़ी के परिवार वाले दुबई की जगह किसी और रास्ते से भारत पहुंच रहे हैं. पीटीआई के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया, “कुछ परिवार संघर्ष शुरू होने के एक दिन बाद यहां पहुंचे. लेकिन शुक्र है कि उन्होंने पूरी तरह अलग रास्ता चुना, इसलिए उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई. दक्षिण अफ्रीकी टीम जब भी वापस जाएगी, उन्हें दुबई के रास्ते जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, इसलिए कोई समस्या नहीं होगी.”
इजराइल -ईरान युद्ध का साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर असर, परिवार वालों का भारत पहुंचना हुआ मुश्किल
नई दिल्ली. मौजूदा एयरस्पेस प्रतिबंधों के बावजूद, दक्षिण अफ्रीकी टीम के कुछ परिवार के सदस्य टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच से ठीक पहले कोलकाता पहुंच गए हैं. ये लोग इथियोपिया और तंजानिया के रास्ते भारत आए हैं. दक्षिण अफ्रीका बुधवार को ईडन गार्डन्स में पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा. खिलाड़ियों के परिवारों ने दुबई के बाधित रूट से बचते हुए शहर तक का सफर तय किया है.
सूत्रों के मुताबिक, परिवार के सदस्य इथियोपिया के अदीस अबाबा के रास्ते आए जबकि एक परिवार तंजानिया के रास्ते भारत पहुंचा. यह सब उस समय हुआ जब अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के कारण एयरस्पेस बंद होने से कई कनेक्शन प्रभावित हुए. पीटीआई के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, “कुछ परिवार संघर्ष शुरू होने के एक दिन बाद यहां पहुंचे. लेकिन शुक्र है कि उन्होंने पूरी तरह अलग रास्ता चुना, इसलिए उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई. दक्षिण अफ्रीकी टीम जब भी वापस जाएगी, उन्हें दुबई के रास्ते जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, इसलिए कोई समस्या नहीं होगी.”
युद्ध ने यात्रा को किया प्रभावित
मध्य पूर्व में हालात ने टूर्नामेंट के दौरान एक अप्रत्याशित लॉजिस्टिक चुनौती खड़ी कर दी है, जबकि आयोजकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी. ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के चलते खाड़ी क्षेत्र में एयरस्पेस बंद होने से अंतरराष्ट्रीय खेल टीमों और खिलाड़ियों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है.
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, जो मध्य पूर्व में एयरस्पेस बंद होने के कारण दुबई में फंसी थीं, बर्मिंघम में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से नाम वापस लेने के बाद देश लौट आई हैं. वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीमें फिलहाल भारत में फंसी हुई हैं. टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद उनकी वापसी की उड़ानें, जो ज्यादातर दुबई के ट्रांजिट हब से थीं, एयर कॉरिडोर बंद होने के कारण टल गई हैं.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
[ad_2]
Source link
