[ad_1]
Last Updated:
DMRC New Company : दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने देश के बाहर मेट्रो प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए बाकायदा एक नई कंपनी बनाई है. इतना ही नहीं, डीएमआरसी ने इजराइल की राजधानी में एक टेंडर के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है. कंपनी की मंशा वियतनाम और मॉरिशस सहित अन्य देशों में भी अपनी दक्षता का उपयोग करने और नए प्रोजेक्ट शुरू करने की है.
डीएमआरसी ने विदेश में प्रोजेक्ट चलाने के लिए नई कंपनी बनाई है.
नई दिल्ली. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने अब देश के बाहर मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी कर ली है. इसके लिए बाकायदा दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (डीएमआईएल) नाम से नई कंपनी की स्थापना भी की है, ताकि वह विदेशी शहरों में मेट्रो-रेल परियोजनाओं के लिए बोली लगा सके और अपनी कंसल्टेंसी व शहरी परिवहन सेवाओं का विस्तार विदेशों में कर सके.
एक अधिकारी ने बताया कि यह नई कंपनी डीएमआरसी की मेट्रो-रेल योजना, निर्माण और संचालन में विशेषज्ञता को भारत से बाहर ले जाने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में व्यापार के अवसर तलाशने के प्रयासों का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि यह सहायक कंपनी डीएमआरसी को विदेशी शहरों में मेट्रो-रेल परियोजनाओं के लिए सीधे बोली लगाने और शहरी परिवहन प्रणालियों से जुड़ा कंसल्टेंसी कार्य करने में सक्षम बनाएगी.
बांग्लादेश में पहले ही कर रही काम
डीएमआरसी के अधिकारी ने बताया कि कॉर्पोरेशन पहले से ही विदेशों में अवसर तलाश रहा है और फिलहाल ढाका, बांग्लादेश में एक मेट्रो से जुड़ी परियोजना में तकनीकी सहयोग और कंसल्टेंसी प्रदान कर रहा है. दिल्ली मेट्रो के अनुसार, उसने इजराइल के टेल अवीव मेट्रो परियोजना के निर्माण के लिए प्री-बिड प्रक्रिया में क्वालिफाई कर लिया है. इसके अलावा, डीएमआरसी अन्य अंतरराष्ट्रीय मेट्रो परियोजनाओं के लिए भी बोली लगाने की प्रक्रिया में है, जैसे कि मिस्र के अलेक्जेंड्रिया, वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी और मॉरिशस में.
किस तरह की सेवाएं देगी कंपनी
अधिकारी के अनुसार, विदेशी परियोजनाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए डीएमआईएल मुख्य रूप से कंसल्टेंसी सेवाओं, मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) से जुड़ी गतिविधियों और मेट्रो व शहरी परिवहन परियोजनाओं से संबंधित लास्ट-माइल कनेक्टिविटी बिजनेस ऑपरेशंस पर ध्यान केंद्रित करेगा. उन्होंने कहा कि इस कदम से दिल्ली मेट्रो को देश के सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क में से एक के निर्माण और संचालन का अनुभव उपयोग करने और अपनी विशेषज्ञता विदेशी शहरों को देने में मदद मिलेगी.
ट्रांसपोर्ट को देगा सपोर्ट
प्रस्तावित फ्रेमवर्क डीएमआईएल के लिए कंपनी अधिनियम जैसी कानूनी आवश्यकताओं और जीएसटी, टीडीएस, पेरोल प्रबंधन व ऑडिटिंग प्रक्रियाओं से जुड़ी जरूरतों का पालन भी सुनिश्चित करेगा. परियोजना के तहत काम संभालने वाला ठेकेदार नई कंपनी कोड बनाएगा और पंजीकृत पता, पैन, टैन, जीएसटीआईएन और वित्तीय वर्ष जैसी कानूनी जानकारी को कॉन्फिगर करेगा. एंटरप्राइज स्ट्रक्चर में प्लांट, बिजनेस एरिया, सेगमेंट और प्रॉफिट सेंटर जैसे संगठनात्मक यूनिट भी शामिल होंगे, ताकि नई इकाई के लिए वित्तीय रिपोर्टिंग और संचालन प्रबंधन को सपोर्ट किया जा सके.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
[ad_2]
Source link
