[ad_1]
Last Updated:
ईद का त्योहार मुस्लिम समुदाय का सबसे खास और खुशी भरा पर्व माना जाता है. रमजान के पूरे महीने रोज़े रखने के बाद ईद-उल-फितर मनाई जाती है. साल 2026 में भारत में ईद 20 या 21 मार्च को मनाई जा सकती है, हालांकि इसकी सही तारीख चांद दिखने पर तय होती है. ईद से पहले आने वाली चांद रात पर महिलाएं और लड़कियां हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगाती हैं, जो इस त्योहार की एक खास परंपरा भी है. आइए जानते हैं इसके लिए परफेक्ट डिजाइन…
इस मेहंदी में हाथ के बीच में सुंदर सा चांद बनाया गया है, जिसके साथ छोटे फूल और पत्तियां जोड़ी गई हैं. नीचे की तरफ डॉट्स और चेन जैसी डिजाइन इसे ईद के लिए खास और आकर्षक बनाती है. इसमें आप ईद मुबारक भी लिख सकते हैं.
इस डिजाइन में चांद को खास तरीके से सजाया गया है, जिसके आसपास छोटे फूल और सितारे बनाए गए हैं. यह डिजाइन ईद के त्योहार के लिए बहुत खूबसूरत और ट्रेडिशनल लगता है. इसके अलावा इसके पास पारंपरिक लैंप बनाया गया है.
चांद-फूल और ताज-महल की झलक. इस मेहंदी पर बेल और फूल को खूबसूरती से सजाया गया है. उंगलियों पर हल्की लाइनें और हाथ के बीच में छोटा सा पैटर्न बनाया गया है, जो बहुत ही साफ और सुंदर लगता है. यह डिजाइन हाथ को भरपूर और आकर्षक लुक देता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस डिजाइन में हाथ के बीच में बड़ा सा गोल फूल (मंडला) बनाया गया है. सबसे पहले हाथ के सेंटर में गोल घेरा बनाएं और उसके अंदर पंखुड़ियों वाला फूल बनाएं. इसके बाद फूल के चारों तरफ छोटी-छोटी पत्तियां और लाइन पैटर्न बनाएं. उंगलियों पर बारीक बेल और छोटे फूल बनाकर डिजाइन को पूरा करें. यह डिजाइन हाथ को भरा हुआ और बहुत एलिगेंट लुक देता है.
इस डिजाइन में सबसे पहले हाथ के बीच में बड़ा सा चांद (क्रेसेंट मून) बनाएं. चांद के अंदर या नीचे छोटी मस्जिद और मीनार की आकृति बनाएं. इसके बाद चांद के आसपास छोटे-छोटे सितारे और डॉट्स बनाएं. नीचे की तरफ फूलों की बेल बनाकर डिजाइन को और खूबसूरत बनाया जाता है. यह डिजाइन खास तौर पर ईद के लिए बहुत पसंद किया जाता है.
इस डिजाइन में हाथ के बीच में आधा गोल पैटर्न बनाकर उसके अंदर फूल और पत्तियों की डिटेलिंग की जाती है. इसके बाद हाथ के ऊपर की तरफ उंगलियों तक जाती हुई फूलों की बेल बनाई जाती है. हर उंगली पर छोटे-छोटे फूल और लाइन पैटर्न बनाकर डिजाइन को पूरा किया जाता है. यह डिजाइन ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक देता है.
इस डिजाइन में हाथ के सेंटर में बड़ा सा गुलाब (रोज) बनाया जाता है. सबसे पहले गोल घेरा बनाकर उसके अंदर गुलाब की पंखुड़ियां बनाएं. इसके बाद गुलाब के चारों तरफ पत्तियां और छोटी बेलें बनाएं. उंगलियों पर हल्की-हल्की डिजाइन और डॉट्स बनाकर इसे और सुंदर बनाया जाता है. यह डिजाइन बहुत क्लासी और आकर्षक लगता है.
यह डिजाइन बहुत ही सिंपल और स्टाइलिश है. सबसे पहले हाथ के बीच में छोटा सा चांद बनाएं. उसके पास एक छोटा फूल बनाएं और नीचे की तरफ डॉट्स की चेन जैसी डिजाइन बनाएं. उंगलियों पर हल्की लाइन और रिंग पैटर्न बनाकर इसे पूरा किया जाता है. यह डिजाइन जल्दी बनने वाली और ईद के लिए परफेक्ट मेहंदी है.
[ad_2]
Source link
