ईरान-इजरायल युद्ध के बीच ‘बुर्ज खलीफा’ के पास कैसे हालात? UAE में रहने वाले भारतीय शख्स के भाई ने दी जानकारी

Date:

[ad_1]

Last Updated:

Gorakhpur News: ईरान-इजरायल के बीच लगातार युद्ध जारी है. युद्ध की स्थिति के दौरान दोनों देशों में भारत के कई लोग फंस गए हैं. गोरखपुर के क्षेत्र जमुनिया के रहने वाले अजहरुद्दीन अंसारी भी इन दिनों अपने परिवार की फिक्र का कारण बने हुए हैं. आइए जानते हैं कि अजहरुद्दीन के भाई का क्या कहना है.

गोरखपुर: मध्य पूर्व में जारी तनाव और युद्ध की खबरों ने भारत में बसे हजारों परिवारों की चिंता बढ़ा दी है. खासकर पूर्वांचल के वे लोग जिनके परिजन रोजगार की तलाश में यूएई, कतर और अन्य गल्फ देशों में काम कर रहे हैं. पिछले 10 से 12 दिनों से इजरायल-ईरान संघर्ष और क्षेत्र में बढ़ते तनाव की खबरों ने गोरखपुर के कई घरों की नींद उड़ा दी है.

इसी चिंता के बीच गोरखपुर के क्षेत्र जमुनिया के रहने वाले अजहरुद्दीन अंसारी भी इन दिनों अपने परिवार की फिक्र का कारण बने हुए हैं. अजहरुद्दीन पिछले दो साल से यूएई में रहकर एक कंपनी में इलेक्ट्रिक इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे हैं. बेहतर भविष्य और परिवार की आर्थिक मजबूती के लिए वह विदेश गए थे, लेकिन मौजूदा हालात ने उनकी जिंदगी में भी अनिश्चितता ला दी है.

भाई ने दी बमबारी की जानकारी
अजहरुद्दीन के भाई फरीदुद्दीन अंसारी बताते हैं कि परिवार की उनसे लगभग रोज बात होती है. फोन पर बातचीत के दौरान अजहरुद्दीन वहां के हालात के बारे में बताते रहते हैं. फरीदुद्दीन के मुताबिक, अजहरुद्दीन ने बताया है कि इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और कई जगहों पर बमबारी की खबरें भी सामने आ रही हैं. भाई ने बताया कि उनका ऑफिस बुर्ज खलीफा के पास ही है, जहां कुछ देर पहले बमबारी हुई थी, लेकिन अभी वहां स्थिति शांत है.

घर में चिंता का माहौल
उन्होंने कहा कि फिलहाल वह जिस जगह पर काम कर रहे हैं, वह क्षेत्र सुरक्षित माना जा रहा है और कंपनी की ओर से भी कर्मचारियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है. इसके बावजूद अनिश्चित हालात के कारण डर का माहौल बना हुआ है. फरीदुद्दीन बताते हैं कि अजहरुद्दीन ने परिवार से कहा है कि अगर हालात और बिगड़ते हैं या युद्ध लंबा खिंचता है, तो वह भारत वापस आने का फैसला भी कर सकते हैं. फिलहाल कंपनी में काम जारी है और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है.

युद्ध से परिवार के लोगों में डर
इधर गोरखपुर में बैठे परिवार के लोग भी लगातार खबरों पर नजर बनाए हुए हैं. रोज फोन पर बातचीत होने से थोड़ी तसल्ली जरूर मिल जाती है, लेकिन दूर देश में चल रहे युद्ध का असर यहां तक महसूस किया जा रहा है. गोरखपुर और पूर्वांचल के हजारों युवक रोज़गार की तलाश में खाड़ी देशों में काम कर रहे हैं. ऐसे में जब भी मध्य पूर्व में तनाव या युद्ध की स्थिति बनती है, तो यहां के परिवारों की चिंता स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है. फिलहाल अजहरुद्दीन सुरक्षित हैं और अपने परिवार को लगातार भरोसा दिला रहे हैं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related