कानपुर का महाठग, जो 9 साल से बना था ‘मिस्‍टर इंडिया’, ADCP की टीम ने खटाक से पकड़ लिया, नोएडा से क्‍या सिग्‍नल मिला था?

Date:

[ad_1]

Last Updated:

Kanpur News : पीड़ित व्यापारी ने राहत की सांस ली है और वह पुलिस को मिठाई खिलाकर धन्यवाद दे रहा है कि उसे 9 वर्षों बाद इंसाफ मिला है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्दी गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश पूरी होगी और बाकी लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा.

Zoom

कानपुर पुलिस ने पकड़ा महाठग.

कानपुर: कानपुर में पिछले 9 वर्षों से करोड़ों रुपये की ठगी कर फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. विदेश से माल मंगवाने के नाम पर व्यापारियों को झांसा देकर ठगी करने वाला यह आरोपी लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूरे मामले का खुलासा किया है. 9 साल के बाद महाठग के पकड़े जाने पर पीड़‍ित व्‍यापारी बेहद खुश है. उसने बाकायदा थाने पहुंचकर सभी पुलिस वालों को मिठाई भी खिलाई. अब एक के बाद एक पीड़‍ित सामने आ रहे हैं. आइये जानते हैं ये अनोखा मामला..

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रोहन सिन्हा व्यापारियों को विदेश से माल मंगवाने का झांसा देता था और उनसे बड़ी रकम एडवांस के रूप में ले लेता था. शुरुआत में वह कुछ भुगतान कर भरोसा जीत लेता था, लेकिन बाद में रकम लेकर गायब हो जाता था. इस तरह उसने कई व्यापारियों से लाखों और करोड़ों रुपये की ठगी की.

कानपुर के केशव नगर निवासी और जूते के एक्सपोर्ट कारोबारी अरविंद शुक्ला ने बताया कि व्यापार के सिलसिले में उनकी मुलाकात रोहन सिन्हा और उसके पिता सुनील सिन्हा से हुई थी. शुरुआत में उन्होंने भुगतान किया, लेकिन बाद में करीब 30 से 32 लाख रुपये लेने के बाद भी उनका पैसा वापस नहीं किया. पीड़ित व्यापारी के मुताबिक इस ठगी की वजह से उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा.

अरविंद शुक्ला ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए कहा कि करीब दस साल बाद आरोपी की गिरफ्तारी से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है. उन्होंने स्पेशल सीपी और क्राइम ब्रांच की टीम का धन्यवाद दिया, जिन्होंने लंबे समय से फरार इस आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की.

एडीसीपी नजीराबाद सुमित रामटेक ने बताया कि रोहन सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं और वह पिछले आठ से दस साल से फरार चल रहा था. उसके खिलाफ कई वारंट भी जारी किए गए थे. क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे नोएडा से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस के अनुसार आरोपी ने कानपुर में एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है और उसके खिलाफ 15 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके.

About the Author

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related