खगड़िया में 11 मार्च को लगेगा रोजगार मेला, 1000 से ज्यादा युवाओं को नौकरी का मौका, जानें कैसे करें आवेदन

Date:

[ad_1]

होमताजा खबरदेश

खगड़िया में 11 मार्च को लगेगा रोजगार मेला, 1000 से ज्यादा युवाओं को नौकरी मौका

Last Updated:

खगड़िया जिला प्रशासन ने 11 मार्च को वित्तीय वर्ष 2026 का आखिरी और सबसे बड़ा स्पेशल रोजगार मेला आयोजित करने की तैयारी पूरी कर ली है. युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की पहल पर जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित इस मेले में करीब 1 हजार युवाओं के हाथों में नियुक्ति पत्र देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है

होली के उत्सव के बाद अब जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की खुशखबरी सामने आई है. खगड़िया जिला प्रशासन ने 11 मार्च को वित्तीय वर्ष 2026 का आखिरी और सबसे बड़ा स्पेशल रोजगार मेला आयोजित करने की तैयारी पूरी कर ली है. युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की पहल पर जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित इस मेले में करीब 1 हजार युवाओं के हाथों में नियुक्ति पत्र देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. प्रशासन का मानना है कि यह आयोजन जिले के युवाओं के लिए बड़ा अवसर साबित होगा और सैकड़ों परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायक बनेगा.

9 नियोजक होंगे शामिल, कई सेक्टर में अवसर
खगड़िया प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने Local 18 को बताया कि इस स्पेशल रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के 9 नियोजक भाग लेंगे. ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, मार्केटिंग, इंश्योरेंस, टेक्सटाइल, लॉजिस्टिक, माइक्रो फाइनेंस, ऑनलाइन डिलीवरी और सुरक्षा सेक्टर की कंपनियां युवाओं को विभिन्न पदों पर अवसर देंगी. टेक्सटाइल क्षेत्र से वेलस्पन सहित अन्य कंपनियां मौजूद रहेंगी. इंश्योरेंस सेक्टर से पॉलिसीबाजार भाग लेगी. लॉजिस्टिक और ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े अवसर भी उपलब्ध रहेंगे. ऑनलाइन डिलीवरी और सुरक्षा क्षेत्र की कंपनियां भी चयन प्रक्रिया में शामिल होंगी.

योग्यता, आयु सीमा और जरूरी प्रक्रिया
इस रोजगार मेले में 8वीं पास, 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, B.Tech और M.Tech तक के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं. आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है. इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और बायोडाटा के साथ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा. जिला नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे जो एनसीएस पोर्टल पर पंजीकृत हैं. जो युवा अभी तक निबंधित नहीं हैं, वे पहले एनसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लें. नियोजनालय इस पूरी प्रक्रिया में सुविधा प्रदाता की भूमिका निभाएगा.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related