गर्मी में फिट रहने के लिए हर रोज पिएं ये 5 जूस, आसपास भी नहीं भटकेंगी बीमारियां, मिलेंगे ढेरों फायदे

Date:

[ad_1]

Last Updated:

Health Tips: सर्दी का मौसम अपने आखिरी पड़ाव पर है और अब धीरे-धीरे गर्मी का आगमन हो रहा है. इस समय न तो ज्यादा ठंड होती है और न ही अधिक गर्मी, यानी यह वसंत ऋतु का समय है. ऐसे में फलों का जूस सेहत के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होता है, क्योंकि यह न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि शरीर को आवश्यक पोषक तत्व भी प्रदान करता है. ऐसे में कौन सा जूस पीना फायदेमंद रहेगा? मौसम के मुताबिक कौन सा जूस पीना चाहिए,कब इसका सेवन करना चाहिए? (रिपोर्ट:पिंटू अवस्थी/छतरपुर)

जैसे ही गर्मी तेज़ होती है, लोगों की जीवनशैली में भी बदलाव आने लगता है. सबसे ज्यादा असर खान-पान पर पड़ता है और खासतौर पर लोग ठंडे और तरल पदार्थों को अपने आहार में शामिल करना शुरू कर देते हैं. इस दौरान फलों के जूस की मांग तेजी से बढ़ती है, क्योंकि यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ ऊर्जा भी प्रदान करता है. छतरपुर के डॉ. राकेश बिसि बताते हैं कि सभी जूस मौसम के हिसाब से सही रहते हैं. आप सर्दियों के मौसम में पिएं या गर्मियों के मौसम में आपको फायदा ही करेगा.

अगर आप संतरा या मौसम्बी जूस पी रहे हैं तो आपको फायदा ही मिलेगा. मौसम्बी का जूस एनर्जी के लिए फायदेमंद रहता है. गर्मी के मौसम में अगर आप भी खुद को तरोताजा और एनर्जेटिक रखना चाहते हैं, तो मौसम्बी का जूस जरूर पिएं. यह न सिर्फ आपकी सेहत को फायदा पहुंचाएगा, बल्कि आपको गर्मी में ताजगी और ठंडक का अहसास भी देगा.

वहीं अगर आप अनार का जूस पी रहे हैं तो यह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद रहता है. शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाता है, आयरन की कमी को पूरा करता है. साथ ही आप चुकंदर का जूस भी पी सकते हैं. अनार का जूस ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और एनीमिया दूर करता है. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जिससे त्वचा चमकदार बनती है. हृदय स्वास्थ्य को सुधारता है और तनाव को कम करता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शरीर में उर्जा बनाए रखने के लिए बनाना(Banana) शेक पी सकते हैं. आप जो भी जूस पी रहे हैं सभी फायदेमंद होते हैं. कोई नुकसानदायक नहीं होते हैं. सर्दी ज़ुकाम जैसा कुछ नहीं होता है. क्योंकि जो भी फल आते हैं मौसम के हिसाब से आते हैं. सभी मौसमी फलों को खाना चाहिए साथ ही इनका जूस भी पीना चाहिए.

अभी गर्मी सीजन में जो भी फल आते हैं उनका जूस या शेक पी सकते हैं. दरअसल, गर्मी के सीजन में शरीर के अंदर का तापमान तो स्थिर है लेकिन वातावरण का तापमान बढ़ जाता है जिससे शरीर को गर्मी चाहिए होती है इसलिए आप आम जैसे गर्म तासीर वाले फलों का शेक पी सकते हैं.

डॉक्टर बताते हैं कि सुबह के समय आप जूस पी सकते हैं या फिर दोपहर में भी इसे पिया जा सकता है. आप जूस को खाली पेट पी सकते हैं या भोजन करने के बाद भी जूस पी सकते हैं. हालांकि सूर्यास्त के बाद जूस का सेवन नहीं करना चाहिए. सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त के पहले जूस पी सकते हैं.

डॉक्टर बताते हैं की गर्मी की धीमी शुरुआत हो चुकी है. डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आप तरबूज, खीरा और मौसम्मी फलों का चयन कर सकते हैं. खीरा को आप सलाद के तौर पर ले सकते हैं.जिस फल में वाटर (पानी) की मात्रा ज्यादा होती है उसका सेवन शुरू कर देना चाहिए.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related