[ad_1]
Last Updated:
सनन्दन उपाध्याय/बलिया: आज के दौर में साफ और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाली क्रीम, सीरम और फेस पैक आदि का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो काफी महंगे होते हैं. कई बार सही परिणाम न मिलने के कारण लोग फिर से प्राकृतिक और घरेलू उपायों की ओर रुख करने लगे हैं. ऐसे में एक बिल्कुल देसी और आसान घरेलू नुस्खा कारगर हो सकता है. आगे जानिए…
बेसन का उपयोग प्राचीन काल से त्वचा की सफाई और सुरक्षा के लिए किया जाता आ रहा है. यह प्राकृतिक क्लींजर की तरह काम करता है और त्वचा की गहराई से सफाई करता है. बेसन चेहरे से अतिरिक्त तेल, धूल और गंदगी को हटाने में मददगार है. इसके रोजाना और सही प्रयोग से त्वचा साफ और मुलायम बनती है.
इसके अलावा, टमाटर भी त्वचा के लिए काफी लाभकारी और गुणकारी है. इसमें प्राकृतिक एसिड और विटामिन C पाए जाते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं. टमाटर त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करने में भी सहायता प्रदान कर सकते है. इसके सही उपयोग से त्वचा में ताजगी और प्राकृतिक निखार आती है.
जब बेसन और टमाटर को मिलाकर चेहरे पर लगाया जाता है, तो यह एक बेहतरीन फेस पैक की तरह काम करता है. बेसन त्वचा की गहराई से सफाई करता है, जबकि टमाटर त्वचा को ताजगी और चमक देता है. इन दोनों का मिश्रण त्वचा को पोषण देने के साथ साफ और स्वस्थ बनाए रखते है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
जनपद बलिया निवासी पूजा सिंह के अनुसार, इस फेस पैक को बनाना भी बहुत आसान है. सबसे पहले एक चम्मच बेसन लें और उसमें एक चम्मच ताजा टमाटर का रस मिला दे. आप इसमें कुछ गुलाब जल की बूंदे भी मिला सकते हैं. इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर एक मुलायम पेस्ट तैयार बनाए, ताकि चेहरे पर आसानी से लगाया जा सके.
अब इस तैयार पेस्ट को आप चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगा दें. इसे लगभग 10 से 15 मिनट तक सूखने दें. इसके बाद पानी से चेहरा धोकर साफ तौलिये से पोंछ लें. इस प्रक्रिया से त्वचा की सफाई अच्छी तरह हो जाती है और चेहरे की ताजगी साफ झलकने लगती है.
बेसन और टमाटर का फेस पैक खासतौर पर तैलीय त्वचा वाले लोगों के लिए काफी लाभकारी होता है. बेसन अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे चेहरे पर चिपचिपाहट कम होता है. वहीं टमाटर त्वचा को ठंडक देता है और मुंहासों की समस्या को कम कर सकता है. इसके नियमित उपयोग से त्वचा स्वस्थ और तरोताजा नजर आने लगेगा.
किसी भी घरेलू नुस्खे को सावधानी पूर्वक ही अपनाना चाहिए. अगर त्वचा बहुत संवेदनशील है, तो पहले इसका थोड़ा सा परीक्षण कर लेना चाहिए. अगर किसी तरह की जलन या एलर्जी महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. सही तरीके से और नियमित रूप से उपयोग करने पर बेसन और टमाटर का यह आसान उपाय त्वचा के लिए रामबाण साबित हो सकती हैं. मरीज को चिकित्सीय सलाह जरूर लेनी चाहिए.
[ad_2]
Source link
