जानिए कौन थे पंडित अलगू राय शास्त्री जिनके नाम से जाना जाएगा अब मऊ का रोडवेज बस स्टैंड

Date:

[ad_1]

Last Updated:

पंडित अलगू राय शास्त्री के सम्मान में अब मऊ का रोडवेज बस स्टैंड पंडित अलगू राय शास्त्री बस स्टैंड के नाम से जाना जाएगा. करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से परिसर का सुंदरीकरण किया गया है और वहां उनकी मूर्ति भी स्थापित की गई है. स्वतंत्रता सेनानी और संविधान सभा के सदस्य रहे पंडित अलगू राय शास्त्री मऊ के पहले सांसद थे. उनके नाम पर बस स्टेशन का नामकरण जिले के लोगों के लिए गौरव की बात माना जा रहा है.

मऊ. जनपद का बस स्टैंड अब रोडवेज नहीं एक अलग नाम से जाना जाएगा, अब इस रोडवेज को एक नई पहचान मिल गई है जिसे अब पंडित अलगू राय शास्त्री बस स्टैंड के नाम से जाना जाएगा.  लोकल 18 से बात करते हुए देव प्रकाश राय बताते हैं कि मऊ को एक अलग पहचान मिली है. अब रोडवेज बस स्टेंड को ऐसे व्यक्ति के नाम से जाना जाएगा जो मऊ जनपद का पहले सांसद बने थे. वह अमिला की निवासी थे जिनका जन्म सन 1900 में हुआ था और जमीनी नेता थे. सबके सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे पहले ऐसे नेता थे जो मऊ जनपद में पहली बार सांसद बने थे. हालांकि यह नाम पहचान के लिए मोहताज नहीं है क्योंकि यह स्वतंत्रता सेनानी थे. पंडित अलगू राय शास्त्री संविधान सभा के सदस्य थे जो आजादी की लड़ाई लड़े थे और अब उनके नाम से मऊ जनपद का रोडवेज परिसर जाना जाएगा जो मऊ जनपद वासियों के लिए काफी गौरव की बात है.

पंडित अलगू राय शास्त्री के नाम से जाना जाएगा रोडवेज परिसर
देव प्रकाश राय बताते हैं कि सिर्फ एक रोडवेज परिसर उनके नाम पर होना बहुत बड़ी बात नहीं है उनके नाम पर तो इस मऊ जनपद में बड़ी-बड़ी परियोजनाएं होनी चाहिए, क्योंकि वह मऊ जनपद के पहले व्यक्ति थे जो मऊ के पहले सांसद बने थे. वह संविधान सभा के सदस्य चुने गए थे जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपनी भूमिका निभाई. पंडित अलगुराय शास्त्री महान नेता थे और साथी वह किसानों के हमदर्द थे आज उनके नाम पर रोडवेज परिसर का नाम पड़ना पूरे जनपद वासियों के लिए गौरव की बात है.

5 करोड़ की लागत से कराया गया है रोडवेज का सुंदरीकरण
हालांकि रोडवेज परिसर पर पंडित अलगु राय शास्त्री की मूर्ति स्थापित की गई है, जो रोडवेज परिसर को एक नई पहचान दिला रही है. लगभग 5 करोड़ की लागत से रोडवेज परिसर का सुंदरीकरण कराया गया और रोडवेज परिसर का नाम पंडित अलपुरा शास्त्री रखा गया जो इस रोडवेज परिसर को एक नई पहचान दे रही है. इस रोडवेज परिसर को काफी बेहतर बनाया गया है जिससे रोडवेज परिसर से गुजरने वाले किसी यात्री को कोई परेशानी ना हो. उन्हें हर सुविधा इस रोडवेज परिसर पर मिले जो रोडवेज परिसर पर होने चाहिए. यहां से पूरे प्रदेश के लिए बस सेवाएं शुरू की गई है. हालांकि इस रोडवेज परिसर का सुंदरीकरण ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा के द्वारा कराया गया है, जो पूरी मऊ जनपद वासियों के लिए काफी गौरव की बात है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related