‘जो बीच बजरिया तूने’, भोजपुरी अंदाज वाला बॉलीवुड आइटम सॉन्ग, सपना अवस्थी की आवाज संग जब चला नदीम-श्रवण का जादू

Date:

[ad_1]

 

90 के दशक के हिंदी फिल्मी संगीत की बात हो और उसमें नादेम-श्रवण की धुनों का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. फिल्म अंश का गीत ‘जो बीच बजरिया तूने’ भी उन्हीं यादगार गानों में शुमार है, जिसने अपनी मधुर धुन और देसी अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया. भोजपुरी अंदाज वाला बॉलीवुड आइटम सॉन्ग ने 90 के दशक में जो तहलका मचाया वो आज तक कायम है. इस गाने को गायिका सपना अवस्थी ने अपनी खास आवाज से सजाया, जबकि इसके बोल मशहूर गीतकार समीर ने लिखे हैं. गाने में एक्ट्रेस शरबानी मुखर्जी की स्क्रीन प्रेजेंस और एक्सप्रेशन ने इसे और भी खास बना दिया. नादेम–श्रवण के संगीत और लोकधुनों की झलक लिए इस गीत ने उस दौर में खूब लोकप्रियता हासिल की थी. आज भी जब यह गाना बजता है तो 90 के दशक का वही संगीत भरा माहौल ताजा हो जाता है. यही वजह है कि यह गीत पुराने फिल्मी संगीत प्रेमियों के बीच आज भी यादों की तरह बसता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related