झांसी में 36℃ पार पहुंचा तापमान, यूपी में पड़ने लगी भीषण गर्मी, ग्रीन जोन में रहेंगे सभी जिले, जानें ताजा अपडेट

Date:

[ad_1]

Last Updated:

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान 2–3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है. 7 से 9 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और सभी जिले ग्रीन जोन में रहेंगे. कई जिलों में अधिकतम तापमान 35℃ के आसपास पहुंच सकता है, जबकि झांसी में 36.2℃ दर्ज हुआ. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल गर्मी और लू वाले दिनों की संख्या पिछले साल से अधिक हो सकती है.

वाराणसी:उत्तर प्रदेश में धूप की तल्खी बढ़ने लगी है. बढ़ते गर्मी के बीच अब यूपी में पंखे वाले दिन की शुरुआत हो गई है. तापमान और बढ़ा तो जल्द ही एसी और कूलर भी चलेंगे. मौसम विभाग की ओर से मिले ताजा अपडेट के मुताबिक,प्रदेश के अलग अलग जिलों में अधिकतम तापमान में अभी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का क्रमिक उछाल आएगा. वहीं एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च को हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित भी करेगा.

राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार (7 मार्च) को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान सभी जिलों को आईएमडी ने ग्रीन जोन में रखा है. अब प्रदेश में दिन के साथ रात के समय में भी लोगो को गर्मी का अहसास होगा क्योंकि अब न्यूनतम तापमान में भी उछाल देखा जा रहा है.8 और 9 मार्च को भी मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान जताया गया है.

पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तापमान 35℃ 
शनिवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तापमान में 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.खासकर बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी के जिलो में ऐसा देखने को मिलेगा.आईएमडी के मुताबिक, शनिवार को गाजियाबाद, झांसी, सहारनपुर, कुशीनगर, अलीगढ़, मथुरा, मेरठ ,मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, सीतापुर, श्रावस्ती, बहराइच, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, अमेठी, रायबरेली, ललितपुर, श्रावस्ती, प्रयागराज, प्रतापगढ़, चित्रकूट, अयोध्या, देवरिया, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी और आस पास के जिलों में आसमान साफ होगा और दिन चढ़ने के साथ धूप की तल्खी भी बढ़ेगी.
नोएडा-लखनऊ में बढ़ेगी धूप की तल्खी
राजधानी लखनऊ में अब गर्मी बढ़ने वाली है.मौसम विभाग ने इसके संकेत दिए हैं. अनुमान है शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा.आने वाले 2 से 3 दिनों में इसमें थोड़ा और उछाल आ सकता है. वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में भी धीरे धीरे इसमें उछाल देखा जाएगा.
कम हो रहा पछुआ हवाओं का प्रभाव
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की इस बार बीते साल की अपेक्षा गर्मी और लू वाले दिनों की संख्या थोड़ी ज्यादा होगी.क्योंकि मार्च के शुरुआती दिनों में ही गर्मी अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है.उधर पश्चिमी हवाओं का प्रभाव भी अब धीरे-धीरे कम हो रहा है.
झांसी में तापमान 36℃ के पार
बताते चलें कि अब बीते 24 घण्टे में प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस झांसी में रिकॉर्ड हुआ.वहीं कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा.वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद और अयोध्या में 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related