[ad_1]
Last Updated:
गर्मी के मौसम में दूध जल्दी खराब होने लगता है, इसलिए इसे सुरक्षित रखने के लिए उबालने का सही तरीका अपनाना जरूरी है. लोकल 18 से बात करते हुए नैनीताल की रहने वाली कला भट्ट कहती हैं कि दूध को तेज आंच पर उबालने से उसका स्वाद और गुणवत्ता बिगड़ सकती है. दूध को उबालने के बाद पूरी तरह ढककर न रखें. दूध जल्दी खराब होने का एक बड़ा कारण गंदा बर्तन भी हो सकता है. हर घर में फ्रिज होना जरूरी नहीं है. बिना फ्रिज के भी दूध को घंटों तक सुरक्षित रखा जा सकता है.
गर्मी के मौसम में दूध जल्दी खराब होने लगता है, इसलिए इसे सुरक्षित रखने के लिए उबालने का सही तरीका अपनाना जरूरी है. यदि आप चाहते हैं कि दूध लंबे समय तक ताजा बना रहे तो इसे दिन में एक बार नहीं बल्कि 24 घंटे के भीतर तीन से चार बार हल्की आंच पर उबालें. दूध को तेज आंच पर उबालने से उसका स्वाद और गुणवत्ता प्रभावित हो सकते हैं. दूध को उबालने के बाद पूरी तरह ढककर न रखें. हल्का खुला रखने से भाप बाहर निकलती रहती है और दूध जल्दी खराब नहीं होता.
अगर आप दूध को उबालना भूल गए हैं और डर है कि गर्मी के कारण दूध फट सकता है, तो एक आसान किचन ट्रिक काम आ सकती है. दूध में एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर हल्का उबाल दें. बेकिंग सोडा दूध के पीएच स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे दूध जल्दी फटता नहीं है. हालांकि ध्यान रखें कि बेकिंग सोडा बहुत ज्यादा न डालें, क्योंकि अधिक मात्रा से दूध का स्वाद बदल सकता है और पीने में अजीब लग सकता है.
दूध जल्दी खराब होने का एक बड़ा कारण गंदा बर्तन भी हो सकता है. इसलिए दूध को हमेशा साफ और सूखे बर्तन में ही रखें. अगर बर्तन साफ भी दिख रहा हो तो भी दूध डालने से पहले उसे एक बार पानी से जरूर धो लें. इससे उसमें मौजूद सूक्ष्म बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं. बर्तन में दूध डालने से पहले एक या दो चम्मच पानी डाल देने से दूध नीचे चिपकता नहीं और उबालते समय जलने की संभावना भी कम हो जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अक्सर लोग जल्दीबाजी में पुराने दूध वाले बर्तन में ही नया दूध डालकर गर्म कर देते हैं, लेकिन यह आदत दूध को जल्दी फटने का कारण बन सकती है. पुराने दूध के अवशेष बर्तन में रह जाते हैं, जिनमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं. जब नया दूध उसी बर्तन में डाला जाता है तो वह जल्दी खराब हो सकता है. इसलिए हमेशा दूध उबालने से पहले बर्तन को अच्छी तरह साफ करें. संभव हो तो अलग बर्तन का इस्तेमाल करें.
हर घर में फ्रिज होना जरूरी नहीं है, लेकिन बिना फ्रिज के भी दूध को कुछ घंटों तक सुरक्षित रखा जा सकता है. इसके लिए पहले दूध को अच्छी तरह उबाल लें और उसे ठंडा होने दें. इसके बाद एक बड़े बर्तन में ठंडा पानी भरकर उसमें दूध वाले बर्तन को रख दें. इस बर्तन को पंखे के नीचे रखें ताकि तापमान ठंडा बना रहे. यह तरीका पारंपरिक है और गांवों में आज भी दूध को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए अपनाया जाता है.
आजकल ज्यादातर लोग पैकेट वाला दूध इस्तेमाल करते हैं, जो पहले से ही पाश्चराइज्ड होता है. इसका मतलब है कि कंपनी पैकिंग से पहले दूध को एक निश्चित तापमान पर गर्म करके उसमें मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया खत्म कर देती है. ऐसे दूध को बहुत ज्यादा देर तक उबालना जरूरी नहीं होता. अगर इसे लंबे समय तक उबाला जाए तो इसके पोषक तत्व कम हो सकते हैं. इसलिए पैकेट वाला दूध घर लाने के बाद हल्का गर्म करके जल्दी इस्तेमाल करना बेहतर होता है.
दूध को ताजा बनाए रखने के लिए सही स्टोरेज भी उतना ही जरूरी है. उबले हुए दूध को ठंडी और हवादार जगह पर रखें. अगर संभव हो तो दूध वाले बर्तन को ठंडे पानी में रखकर उसके आसपास हवा चलने दें. इससे दूध का तापमान कम बना रहता है और वह जल्दी खराब नहीं होता. कोशिश करें कि दूध को लंबे समय तक खुले में न छोड़ें. इन आसान घरेलू तरीकों को अपनाकर आप गर्मियों में भी दूध को कई घंटों तक ताजा रख सकते हैं.
[ad_2]
Source link
