टूटा दिल, बाहर बैठने का दर्द और फिर चमत्‍कार! कैसे चैंपियन बनने में सचिन का बड़ा रोल? जानें संजू सैमसन की जुबानी

Date:

[ad_1]

होमcricket

टूटा दिल, बाहर बैठने का दर्द और चमत्‍कार! कैसे चैंपियन बनने में सचिन का रोल?

Last Updated:

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन ने अपनी सफलता का श्रेय सचिन तेंदुलकर के मार्गदर्शन को दिया है. संजू ने खुलासा किया कि जब वे टीम से बाहर थे तब सचिन ने उन्हें गेम अवेयरनेस और मानसिक मजबूती के गुर सिखाए. फाइनल से ठीक पहले भी सचिन ने फोन कर उनका हौसला बढ़ाया. टूटे सपनों के साथ संघर्ष कर रहे संजू के लिए यह जीत किसी सुखद सपने जैसी है.

Zoom

संजू ने सचिन को जीत का श्रेय दिया.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में सन्नाटा… फिर एक चीख और करोड़ों भारतीयों का उन्माद! जैसे ही अहमदाबाद के मैदान पर जीत की मुहर लगी संजू सैमसन भावुक नजर ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब हाथ में थामे संजू ने जब बोलना शुरू किया तो पूरी दुनिया दंग रह गई. उन्होंने खुलासा किया कि इस ऐतिहासिक जीत के पीछे सिर्फ उनका बल्ला नहीं बल्कि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का वो जादुई मार्गदर्शन था जिसने एक टूटे हुए खिलाड़ी को विश्व विजेता बना दिया!

जब टूट गया था दिल और बिखर गए थे सपने
संजू सैमसन ने आधिकारिक प्रसारणकर्ता से बातचीत में भावुक होते हुए बताया कि यह सफर आसान नहीं था. साल 2024 के विश्व कप में वे टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. न्यूजीलैंड सीरीज के बाद वे पूरी तरह टूट चुके थे. उन्हें लगा कि उनके सपने चकनाचूर हो गए हैं और शायद अब वापसी का कोई रास्ता नहीं बचा है. लेकिन संजू ने हार नहीं मानी. वे लगातार मेहनत करते रहे और खुद को उस पल के लिए तैयार करते रहे जो आज उनके सामने हकीकत बनकर खड़ा था.

सचिन तेंदुलकर: पर्दे के पीछे का वो असली गेम चेंजर
संजू ने खुलासा किया कि पिछले कुछ महीनों से वे लगातार सचिन तेंदुलकर के संपर्क में थे. जब वे ऑस्ट्रेलिया में टीम से बाहर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे तब उन्होंने सचिन सर से मार्गदर्शन मांगा.

·         मानसिक मजबूती: संजू ने बताया कि सचिन सर के साथ उनकी लंबी बातचीत हुई जिसमें उन्होंने माइंडसेट और खेल के प्रति नजरिया बदलने पर चर्चा की.

·         मैच से पहले का वो जादुई कॉल: सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि फाइनल जैसे बड़े मुकाबले से ठीक एक दिन पहले भी सचिन तेंदुलकर ने संजू को फोन किया और उनका हालचाल जाना.

·         गेम सेंस और स्पष्टता: संजू के अनुसार, सचिन सर से मिली गेम अवेयरनेस और तैयारी की स्पष्टता ने उनके प्रदर्शन में चार चांद लगा दिए.

सपना जो हकीकत बन गया
संजू ने अपनी सफलता का श्रेय उन सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों को दिया जिन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ दिया. उन्होंने कहा, “मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं कि मुझमें सपने देखने का साहस था और आज भगवान की कृपा से चीजें इतनी खूबसूरत हो गई हैं”. फिलहाल संजू इस जीत का आनंद लेना चाहते हैं और भविष्य की योजनाएं कुछ दिनों बाद तय करेंगे.

About the Author

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related