डीजे की धुन पर नाचते-गाते नजर आए भीलवाड़ा के पुलिसकर्मी, स्ट्रेस दूर करने के लिए भीलवाड़ा में होली

Date:

[ad_1]

होमताजा खबरrajasthan

डीजे की धुन पर नाचते-गाते नजर आए भीलवाड़ा के पुलिसकर्मी, देखें अनोखी होली

Last Updated:

Bhilwara News : भीलवाड़ा पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने होली का पर्व उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया. जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव और जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

भीलवाड़ा. आम दिनों में कानून व्यवस्था संभालने और त्योहारों के दौरान लगातार ड्यूटी में व्यस्त रहने वाले पुलिसकर्मियों ने भीलवाड़ा पुलिस लाइन में उत्साह और भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. रंगों और खुशियों के इस माहौल में पुलिस परिवार के सभी सदस्य काफी उत्साहित नजर आए. कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने आपसी मेलजोल के साथ होली खेली और त्योहार की खुशियां साझा कीं.

पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे. सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और पारंपरिक गीतों व संगीत के साथ त्योहार का आनंद लिया. कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था. कई जवानों ने एक-दूसरे के साथ फोटो खिंचवाकर इस पल को यादगार भी बनाया. इस दौरान पुलिस जवान भोजपुरी, राजस्थानी और हरियाणवी सहित फिल्मी गानों पर नाचते हुए दिखाई दिए.

पुलिस लाइन में होली का आयोजन
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस लाइन में होली का आयोजन हर साल आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाता है. उन्होंने बताया कि होली और धुलंडी के दिन पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी में पूरी तरह व्यस्त रहते हैं और शहर में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहते हैं. इसलिए ड्यूटी के बाद पुलिस परिवार एक साथ मिलकर होली का पर्व मनाता है. उन्होंने कहा कि शहरवासियों ने इस बार भी होली और धुलंडी का त्योहार शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया, जिसके लिए वे सभी नागरिकों को बधाई देते हैं.

जनता के सहयोग से बनी रहती है शांति व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहारों के दौरान जनता का सहयोग मिलना पुलिस के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. इसी सहयोग के कारण शहर में शांति और व्यवस्था बनी रहती है और लोग सुरक्षित माहौल में त्योहारों का आनंद ले पाते हैं. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने भीलवाड़ा शहर सहित पूरे प्रदेश और देशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, जो समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देता है. कार्यक्रम के अंत में सभी पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई दी और आने वाले समय में भी इसी तरह मिलजुल कर त्योहार मनाने का संकल्प लिया.

ड्यूटी के बाद तनाव दूर करने का मौका
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने कहा कि ड्यूटी के दौरान और त्योहार के समय पुलिस के जवान भी अपने परिवारों को याद करते हैं, लेकिन लोगों की सुरक्षा के लिए वे अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए ड्यूटी पर तैनात रहते हैं. उन्होंने बताया कि मानसिक तनाव को दूर करने के लिए इस तरह के आयोजन किए जाते हैं, ताकि पुलिस जवान फ्री माइंड होकर अपनी जिम्मेदारी निभा सकें. होली के इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार के बीच आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करना रहा. आमतौर पर त्योहारों के समय पुलिसकर्मी शहर में सुरक्षा व्यवस्था संभालने में व्यस्त रहते हैं, जिसके कारण वे अपने परिवार के साथ त्योहार पूरी तरह नहीं मना पाते. ऐसे में पुलिस लाइन में आयोजित यह कार्यक्रम उनके लिए खुशी और सुकून के पल लेकर आया. इस अवसर पर सभी ने मिलकर होली के रंगों के साथ खुशियां बांटी.

About the Author

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related