तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री के करीब, यूपी में अब गर्मी मचाने वाली है कहर, जानें IMD का ताजा अपडेट

Date:

[ad_1]

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में मार्च के महीने में गर्मी अब कहर बरपाएगी. अगले 3 दिनों में प्रदेश के अलग अलग जिलों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आएगा. इस उछाल के बाद कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है. ऐसे में अप्रैल-मई वाली गर्मी का अहसास लोगो को मार्च के शुरुआती हफ़्ते में ही होने की उम्मीद है.

राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक,गुरुवार (5 मार्च) को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी संभाग में मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान सभी जिलों को मौसम विभाग ने ग्रीन जोन में रखा है. आज प्रदेश के सभी जिलों में दिन की शुरुआत खिली धूप से ही होगी. वहीं पश्चिमी यूपी में आज कहीं कहीं तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती है.

मेरठ से बनारस तक ऐसा होगा मौसम

गुरुवार को मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, कुशीनगर, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, रामपुर, अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, ललितपुर, श्रावस्ती, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या, देवरिया, बस्ती, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़ और आस पास के जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

नोएडा-लखनऊ में ऐसा होगा मौसम
राजधानी लखनऊ में गुरुवार को धूप की तल्खी थोड़ी और बढ़ेगी.सुबह सवेरे आसमान साफ होगा इस दौरान धूप भी खिली रहेगी.मौसम विभाग का अनुमान है आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा.आने वाले 2 से 3 दिनों में इसमें धीरे धीरे उछाल भी आएगा. वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में भी अब तापमान पहले में उछाल देखने को मिलेगा.

9 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ करेगा प्रभावित
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की 9 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित भी कर रहा है.
बांदा में तापमान 35℃ के करीब
बताते चलें कि अब बीते 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस बांदा में रिकॉर्ड हुआ.वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अयोध्या में 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा.जिसमें मंगलवार की अपेक्षा 2.5 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related