देव आनंद ने किया प्यार का वादा, शरमा गईं आशा पारेख, मोहम्मद रफी-लता मंगेशकर के सुरों ने बना दिया अमर प्रेम गीत

Date:

[ad_1]

 

फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ (1961) का गाना सौ साल पहले हिंदी सिनेमा के सबसे हसीन और रूमानी गीतों में से एक है. इस गाने में सदाबहार देव आनंद और आशा पारेख की जोड़ी ने जो जादू बिखेरा है, वह आज भी दर्शकों के दिलों को छू जाता है. इस गाने को मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने अपनी मखमली आवाजों से सजाया है. इन दोनों की जुगलबंदी ने इसे एक अमर प्रेम गीत बना दिया है. शंकर-जयकिशन का मधुर संगीत और हसरत जयपुरी के लिखे सीधे-सादे लेकिन गहरे बोल इस गाने की असली जान हैं. ‘सौ साल पहले मुझे तुमसे प्यार था, आज भी है और कल भी रहेगा’ यह लाइन आज भी प्रपोज करने के लिए सबसे पॉपुलर मानी जाती है. गाने में देव आनंद का खास स्टाइल में चलना और उनकी संजीदगी, आशा पारेख की मासूमियत के साथ मिलकर एक परफेक्ट रोमांटिक माहौल तैयार करती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related