नीतीश कुमार ने केंद्र में कब-कब निभाई कौनसी भूमिका, देखें उनका अबतक का राजनीतिक सफर

Date:

[ad_1]

होमफोटोbihar

नीतीश ने केंद्र में कब-कब निभाई कौनसी भूमिका, देखें उनका अबतक का राजनीति सफर

Last Updated:

बिहार की राजनीति में बड़ी हलचल मची हुई है. सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के राज्यसभा जानें की चर्चा चल रही है. सुत्रो के अनुसार कल यानी 5 मार्च को नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे. बिहार के सीएम नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर के बारे में जानते है.

बिहार की राजनीति में बड़ी हलचल मची हुई है. सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के राज्यसभा जानें की चर्चा चल रही है. सुत्रो के अनुसार कल यानी 5 मार्च को नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे. बिहार के सीएम नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर के बारे में जानते है.

नीतीश कुमार साल 1985 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में बिहार विधानसभा पहुंचे. 1987 में नीतीश को युवा लोक दल का अध्यक्ष बना दिया गया. 989 में वह बिहार में जनता दल इकाई के महासचिव और नौवीं लोकसभा के सदस्य चुने गए.

नीतीश कुमार अपने पहले लोकसभा कार्यकाल में केन्द्रीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारी निभाई. वर्ष 1991 में नीतीश कुमार दोबारा लोकसभा के लिए चुने गए और साथ ही राष्ट्रीय स्तर के महासचिव बनाए गए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नीतीश कुमार ने 1994 में जॉर्ज फर्नांडीस के साथ मिलकर समता पार्टी की स्थापना किया था.1996 में वे लोकसभा के लिए चुने गए थे. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया. वे लगातार वर्ष 1989 से लेकर 2004 तक बाढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव जीतते रहे.

1990 में वीपी सिंह की सरकार में पहली बार केन्द्रीय मंत्रीमंडल में बतौर कृषि राज्यमंत्री शामिल हुए थे. फिर वर्ष 2001 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर रेल मंत्रालय जैसी जिम्मेदारी को भी बखूबी संभाला था.

पहली बार नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ मार्च 2000 लिये थे. नीतीश कुमार बहुमत साबित नहीं कर पाये थे. इसलिए यह सरकार 7 दिन बाद गिर गई थी.

नीतीश कुमार ने दूसरी बार 24 नवंबर 2005​ को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.वहीं तीसरी बार 26 नवंबर 2010​ को सीएम पद की शपथ ली थी. जब भाजपा साल 2013 में नारेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री को चेहरा घोषित किया था तब नीतीश कुमार ने NDA का साथ छोड़ दिया था.

नीतीश कुमार ने 2015 विधानसभा चुनाव महागठबंधन के साथ मिलकर लड़ा और सरकार बनाई। 20 नवंबर 2015 में नीतीश कुमार पांचवीं बार सीएम बने.

जुलाई 2017 में नीतीश कुमार ने पलटी मारी और महागठबंधन को छोड़ फिर एनडीए के साथ चले गए थे. जुलाई 2017​ छठी बार सीएम पद की शपथ ली

2020 विधानसभा चुनाव में NDA को जीत मिली. नीतीश कुमार ने 16 नवंबर 2020​ को सातवीं बार शपथ लिया था. अगस्त 2022 में उन्होंने फिर पाला बदला और महागठबंधन से जुड़ गए थे. इस बार उन्होंने आठवीं बार सीएम पद की शपथ ली

नीतीश कुमार का मन फिर बदला. इस बार उन्होंने एनडीए का हाथ थाम लिया. 28 जनवरी 2024 को वो नौवीं बार बिहार के सीएम बने थे.

20 नवंबर 2025 को नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लिया था.इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related