[ad_1]
Last Updated:
Nutmeg For Dark Spots : उम्र के साथ झाइयों और काले दाग की समस्या काफी आम है. ऐसे में अगर आप देसी नुस्खों से इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो जायफल से बेहतर कुछ नहीं. एक्सपर्ट मानते हैं कि इसा इस्तेमाल काफी प्रभावशाली होता है. लेकिन इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने आना जरूरी है. तो चलिए जानते हैं आप जायफल की मदद से पिगमेंटेशन को किस तरह हटा सकते हैं.
जायफल काफी प्रभावशाली होता है, इसलिए इसे चेहरे पर लगाने से पहले कान के पीछे लगाकर जरूर चेक करें.
Nutmeg For Pigmentation : क्या आपके चेहरे पर भी झाइयां (Pigmentation) और काले दाग खूबसूरती को फीका कर रहे हैं? ऐसे में महंगे सीरम और क्रीम लगाने के बाद भी अगर नतीजा ‘जीरो’ है, तो अब वक्त है कुछ देसी उपाय करने का. इसके लिए आपको कहीं आयुर्वेद शॉप पर जाने की जरूरत नहीं, आपकी किचन के मसालों में ही इसका उपाय है. हम बात कर रहे हैं ‘जायफल’ (Nutmeg) के बारे में, जो आपकी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. दादी-नानी के जमाने से इस्तेमाल होने वाला जायफल, पिगमेंटेशन को जड़ से खत्म करने की ताकत रखता है. आइए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का वो ‘सीक्रेट’ तरीका, जो महज 7 दिनों में आपके चेहरे को बेदाग बना सकता है.
क्यों खास है जायफल?
जायफल में नेचुरल ‘ब्लीचिंग एजेंट’ और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं. यह त्वचा की गहराई में जाकर मेलेनिन के उत्पादन को कंट्रोल करता है, जिससे काले धब्बे धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं. इसके नियमित इस्तेमाल से न केवल झाइयां खत्म होती हैं, बल्कि चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो भी आता है.
इस्तेमाल करने का सही तरीका-
जायफल को सीधे चेहरे पर लगाने के बजाय, इसे इन दो खास तरीकों से इस्तेमाल करें:
1. कच्चे दूध और जायफल का पेस्ट (जिद्दी झाइयों के लिए)-
- कैसे बनाएं: एक पत्थर की सिल या साफ चकला लें. उस पर 2 चम्मच कच्चा दूध डालें और जायफल को धीरे-धीरे घिसें.
- कैसे लगाएं: जब गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए, तो इसे सिर्फ दाग-धब्बों वाली जगह पर लगाएं. 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें. कच्चा दूध त्वचा को निखारता है और जायफल गहराई से सफाई करता है.
2. शहद और जायफल का मास्क (ग्लोइंग स्किन के लिए)-
- कैसे बनाएं: आधा चम्मच जायफल पाउडर में एक चम्मच शहद मिलाएं.
- कैसे लगाएं: इसे पूरे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं. शहद आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करेगा और जायफल डेड स्किन को हटाकर रंग साफ करेगा.
इन बातों का रखें ध्यान-
पैच टेस्ट: जायफल चेहरे के दाग को हटाने काफी प्रभावशाली होता है, लेकिन इसे स्किन पर लगाने से पहले कान के पीछे लगाकर जरूर चेक करें.
धूप से बचाव: जायफल लगाने के दौरान अगर आप धूप में जा रहे हैं, तो सनस्क्रीन लगाना न भूलें, वरना पिगमेंटेशन वापस आ सकती है.
धैर्य रखें: रात को सोने से पहले इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है.
महंगे केमिकल ट्रीटमेंट के बजाय यह देसी नुस्खा न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि बेहद किफायती भी है. अगर आप भी दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो आज ही अपनी ब्यूटी रूटीन में इस ‘जादुई मसाले’ को शामिल करें.(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
About the Author
मैंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2009) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्र…और पढ़ें
[ad_2]
Source link
