पेट, त्वचा, बाल और डायबिटीज में रामबाण, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

Date:

[ad_1]

Last Updated:

नीम एक प्राकृतिक औषधि है जो खून साफ करने, पाचन सुधारने, त्वचा रोगों से राहत दिलाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करती है. आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार नीम का सही इस्तेमाल दांतों, बालों, डैंड्रफ, डायबिटीज और घावों के उपचार में भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.

सहारनपुर. व्यक्ति का शरीर किसी न किसी समस्या से गिरा रहता है चाहे उसमें पेट की समस्या हो, शुगर की समस्या हो, बाल सफेद होने की समस्या हो, डाइजेशन की समस्या हो या फिर चोट लगने पर इंफेक्शन होने की समस्या हो, आज हम इस खबर में कुछ ऐसी चीज आपको बताने जा रहे हैं जो कि आपके घर में मौजूद होती है. अगर आप उसका सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो वह किसी रामबन से काम नहीं है. हम बात कर रहे हैं नीम के पौधे की जो कि अक्सर व्यक्ति के घर में या फिर आसपास लगा होता है. जिसको लोग अक्सर इस्तेमाल नहीं करता लेकिन आयुर्वेद में नीम का बहुत अहम रोल रहता है जो कि हमारे विभिन्न तरह की शारीरिक समस्याओं खत्म करने आराम दिलाने में रामबाण काम करता है. नीम शरीर के लिए एक प्राकृतिक औषधि है, जो खून साफ करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और चर्म रोगों (मुंहासे, खुजली) को ठीक करने में रामबाण है. इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण पेट साफ करने, पाचन सुधारने, मसूड़ों को मजबूत करने और बालों से डैंड्रफ खत्म करने में मदद करते हैं. यह मधुमेह में शुगर को नियंत्रित करने में भी कारगर है. इतना ही नही नीम सूजन को कम करने और दर्द निवारक के रूप में कार्य करता है. अब बात आती है नीम का इस्तेमाल कैसे किया जाए जिससे कि वह हमारे शरीर में हो रही इन समस्याओं से हमें छुटकारा दे सके उसको लेकर पूरी जानकारी दे रहे हैं आयुर्वेद डॉक्टर हर्ष.

घर में खड़ा यह है पौधा गर्मियों में आपके शरीर के लिए बेहद है फायदेमंद
आयास आयुर्वेदिक चिकित्सालय से बीएएमएस एमडी डॉक्टर डॉक्टर हर्ष ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि नीम हमारे शरीर के लिए वरदान है नीम कड़वी जरूर होती है लेकिन हमारे शरीर में बहुत फायदे पहुंचती है. सबसे पहले हम नीम की दातुन करते हैं जो दांतों के लिए बेहद अच्छी रहती है मुंह से संबंधित किसी भी रोगों के लिए नीम बेहद फायदेमंद रहती है. नीम के अंदर एक क्वालिटी होती है नीम यह इंटर माइक्रोवेव होता है तो यह पेट की बीमारियों को भी खत्म करने में सक्षम होती है. इसके अलावा यह एंटीबायोटिक भी होती है और एंटीवायरल भी होती है तो किसी भी तरह की बैक्टीरियल इनफेक्शन और वायरल इंफेक्शन को यह खत्म करती है और नीम एक तरीके से ब्लड प्यूरीफायर भी है. त्वचा संबंधी कोई भी रोग हो उसमें यह बहुत अच्छा काम करती है.

इसके अलावा पाचन संबंधी लोगों में भी है बहुत अच्छा फायदा पहुंचाती है. इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों में भी यह बहुत फायदेमंद होती है. इसके अलावा अगर हम नीम के पत्तों का काढ़ा बनाकर के उसको हम तिल के तेल में मिक्स करके उसको हम डैंड्रफ में इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके अलावा नीम किसी भी प्रकार के घाव को साफ करने का काम करता है. इसके अलावा बाल अगर कम उम्र में सफेद होने लगे तो वह लोग नीम का तेल लेकर के रोजाना अपनी नाभि में लगाए और एक-एक नीम के तेल की बूंद अपने नाक में डालें. तो ऐसे लोगों के सफेद बाल जड़ से दोबारा से काले होने शुरू हो जाते हैं.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related