प्राइवेट स्कूलों में फ्री पढ़ाई का सुनहरा मौका, 10 हजार सीटें अभी भी खाली, 7 मार्च है आखिरी तारीख, ऐसे कराएं मुफ्त दाखिला

Date:

[ad_1]

RTE Admission 2026 Ghaziabad: अगर आप गाजियाबाद के निवासी हैं और अपने बच्चे को शहर के नामी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना आपका सपना है, लेकिन फीस की चिंता आड़े आ रही है, तो यह खबर आपके लिए ही है. उत्तर प्रदेश सरकार की राइट टू एजुकेशन (RTE) योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दूसरे चरण के आवेदन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. जिले में अभी भी लगभग 10,000 सीटें खाली हैं, जिन पर आपके बच्चे का दाखिला हो सकता है.

7 मार्च तक है आवेदन का मौका
प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दूसरे चरण के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 7 मार्च 2026 निर्धारित की गई है. इसके तुरंत बाद 9 मार्च 2026 को ऑनलाइन लॉटरी निकाली जाएगी, जिसमें सफल होने वाले बच्चों को उनके घर के पास स्थित प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 8 तक बिल्कुल मुफ्त शिक्षा दी जाएगी.

कौन कर सकता है आवेदन?
इस योजना का लाभ दो मुख्य श्रेणियों के लोग उठा सकते हैं:

  1. दुर्बल वर्ग: ऐसे अभिभावक जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है.
  2. अलाभित समूह: इसमें अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग, विकलांग बच्चे, HIV/कैंसर पीड़ित अभिभावकों के बच्चे या निराश्रित बेघर बच्चे शामिल हैं.

आयु सीमा: दाखिले के लिए बच्चे की उम्र 1 अप्रैल 2026 को 3 वर्ष से अधिक और 7 वर्ष से कम होनी चाहिए.

जरूरी दस्तावेज जो आपको चाहिए
ऑनलाइन आवेदन करते समय आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स का होना अनिवार्य है:

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र.
  • अभिभावक का आय प्रमाण पत्र (1 लाख से कम आय के लिए).
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो).
  • निवास प्रमाण पत्र (राशन कार्ड, आधार कार्ड या वोटर आईडी).
  • बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो.
  • आधार कार्ड (अभिभावक का).
कैसे करें आवेदन?
अभिभावक अपने मोबाइल या नजदीकी जनसेवा केंद्र से आधिकारिक पोर्टल rte25.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. ध्यान रहे कि आप केवल अपने वार्ड या अपनी ग्राम पंचायत में आने वाले प्राइवेट स्कूलों के लिए ही आवेदन कर सकते हैं.

तीसरे चरण का भी रखा गया है विकल्प
यदि किसी कारणवश आप 7 मार्च तक आवेदन नहीं कर पाते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. प्रशासन 12 मार्च से 25 मार्च 2026 तक तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू करेगा, जिसकी लॉटरी 27 मार्च को निकाली जाएगी. हालांकि, सीटें सीमित होने के कारण दूसरे चरण में आवेदन करना ही समझदारी होगी.

समाज के प्रति निभाएं अपनी जिम्मेदारी
गाजियाबाद प्रशासन ने शहर के जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास रहने वाले गरीब परिवारों, जैसे- आपके घर में काम करने वाले, रिक्शा चालक या मजदूर वर्ग के लोगों को इस योजना के बारे में बताएं. आपका एक छोटा सा प्रयास किसी बच्चे की जिंदगी बदल सकता है और उसे कक्षा 8 तक की शानदार प्राइवेट शिक्षा मुफ्त दिला सकता है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related