फोर लेन बनते ही सुल्तानगंज में जमीन के दाम आसमान पर, कीमत कर देगी हैरान

Date:

[ad_1]

होमताजा खबरदेश

फोर लेन बनते ही सुल्तानगंज में जमीन के दाम आसमान पर, कीमत कर देगी हैरान

Last Updated:

सुल्तानगंज से गुजर रही मुंगेर–मिर्जाचौकी फोर लेन सड़क के किनारे जमीन के दाम आसमान छू रहे हैं. कुछ वर्ष पहले तक यहां 5 लाख रुपये प्रति कट्ठा में जमीन उपलब्ध हो जाती थी, लेकिन अब यही कीमत बढ़कर 40 से 45 लाख रुपये प्रति कट्ठा तक पहुंच गई है.

भागलपुर: आमतौर पर लोग कमाई का एक बड़ा हिस्सा जमीन खरीदने में निवेश करना चाहते हैं, क्योंकि इसे सुरक्षित और बेहतर रिटर्न देने वाला निवेश माना जाता है. खासकर ऐसे इलाकों में, जहां सड़क, पुल या अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित हो रही हों, वहां जमीन की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कुछ ऐसा ही हाल इन दिनों सुल्तानगंज इलाके में देखने को मिल रहा है.

फोर लेन के किनारे जमीन का रेट
सुल्तानगंज से गुजर रही मुंगेर–मिर्जाचौकी फोर लेन सड़क के किनारे जमीन के दाम आसमान छू रहे हैं. कुछ वर्ष पहले तक यहां 5 लाख रुपये प्रति कट्ठा में जमीन उपलब्ध हो जाती थी, लेकिन अब यही कीमत बढ़कर 40 से 45 लाख रुपये प्रति कट्ठा तक पहुंच गई है. यदि कोई व्यक्ति मुख्य सड़क के ठीक किनारे जमीन खरीदना चाहता है तो उसे 40 से 45 लाख रुपये प्रति कट्ठा खर्च करने होंगे. वहीं, सड़क से एक प्लॉट अंदर जमीन लेने पर कीमत करीब 30 से 35 लाख रुपये प्रति कट्ठा बताई जा रही है.

प्रतिदिन बढ़ रही कीमत
स्थानीय लोगों के अनुसार, फोर लेन निर्माण के बाद इस क्षेत्र में जमीन की मांग लगातार बढ़ी है. सुल्तानगंज से भागलपुर की ओर निकलने वाली इस सड़क के आसपास धड़ल्ले से जमीन की खरीद-बिक्री हो रही है और कीमतों में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है. खासकर प्रस्तावित जीरोमाइल क्षेत्र के आसपास जमीन के दाम और तेजी से बढ़ रहे हैं.

क्या कहते हैं स्थानीय प्लॉटर
स्थानीय प्लॉटर अजीत यादव का कहना है कि सड़क किनारे जमीन की कीमत पहले से ही ऊंची थी, लेकिन फोर लेन बनने के बाद इसमें और तेजी आई है. उनके मुताबिक, इस मार्ग से विभिन्न दिशाओं में संपर्क मार्ग विकसित किए जा रहे हैं, जिससे व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी और जमीन की मांग भी बढ़ेगी. साथ ही, प्रस्तावित पुल निर्माण के बाद इस क्षेत्र का सीधा संपर्क खगड़िया सहित अन्य जिलों से हो जाएगा. बेहतर कनेक्टिविटी के कारण आने वाले समय में जमीन की कीमतों में और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related