[ad_1]
Last Updated:
अगर आप खेती के साथ कोई ऐसा बिजनेस करना चाहते हैं जिससे नियमित कमाई हो सके, तो बकरी पालन एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. केंद्र सरकार की राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना के तहत किसानों और पशुपालकों को बकरी पालन शुरू करने के लिए अनुदान भी दिया जाता है, जिससे कम निवेश में यह व्यवसाय शुरू किया जा सकता है.
अगर आप भी कुछ नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो बकरी पालन कर अच्छी कमाई कर सकते हैं. इस बिजनेस को शुरू करने के लिए लाखों रुपए की पूंजी खर्च करनी होगी, जिसके बाद हर महीने तगड़ी कमाई हो सकती है.
बकरी पालन में नुकसान की संभावना बहुत कम होती है. एक बकरी साल में दो बार बच्चे देती है, जिससे बकरियों की संख्या बढ़ती है और इसके साथ ही आय भी बढ़ने लगती है.
बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है. सरकार की राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना के तहत पशुपालकों को बकरी पालन के लिए 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर आप बकरी पालन करना चाहते हैं तो इस योजना के जरिए अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं. इसमें 500 बकरियों के पालन के लिए अच्छा अनुदान मिलता है, जिससे आप आसानी से अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं.
बकरी पालन के लिए जमीन की भी आवश्यकता होती है. इसके लिए लगभग 5 बीघा जमीन होनी चाहिए, जहां बड़े स्तर पर बकरी पालन किया जा सके. इसी जगह पर बकरियों के रहने के साथ-साथ उनके दाना-पानी की व्यवस्था भी की जा सकती है.
अगर आप योजना का लाभ लेकर बकरी पालन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले पशुपालन विभाग में संपर्क करें. यहां आपको फॉर्म भरकर जमा करना होगा. इसके बाद चयन होने पर अनुदान की राशि आपके खाते में भेज दी जाएगी.
योजना के तहत बकरी पालन में बकरियों के साथ-साथ बकरे रखना भी जरूरी होता है. बकरियों का उपयोग दूध उत्पादन और मीट के लिए किया जाता है, जबकि बकरों की मांग विशेष रूप से ईद के मौके पर काफी बढ़ जाती है, जिससे अच्छी कमाई की संभावना रहती है.
अगर आप राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो अप्रैल से नए आवेदन शुरू हो जाते हैं. आवेदन के लिए आपके पास आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम), बैंक पासबुक, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र और परियोजना रिपोर्ट (DPR) होना आवश्यक है.
[ad_2]
Source link
