बनारसी या कांजीवरम जैसी भारी सिल्क साड़ी में नहीं मिलता परफेक्‍ट लुक? ग्रेसफुल ड्रेपिंग के लिए बिल्‍कुल न करें 5 गलतियां

Date:

[ad_1]

Heavy Silk Saree Draping Tips: सिल्क साड़ी भारतीय परंपरा और खूबसूरती का सबसे बड़ा प्रतीक है. चाहे कांजीवरम हो, बनारसी या पटोला, एक भारी सिल्क साड़ी हर भारतीय महिला की अलमारी की शान होती है. लेकिन, भारी सिल्क साड़ी पहनना जितना रॉयल फील देता है, इसे सही से संभालना उतना ही मुश्किल भी होता है.दरअसल, अगर आप गलत तरीके से ड्रेप कर रही हैं तो इसकी वजह से साड़ी फूली हुई या बेढंगी दिखने लगती है. अगर आप भी प्लीट्स (Pleats) के फूलने या पल्लू के बार-बार खिसकने से परेशान हैं, तो ये हम आपकी परेशानी को दूर कर सकते हैं.

अगर आप गलत तरीके से ड्रेप कर रही हैं तो इसकी वजह से साड़ी फूली हुई या बेढंगी दिखने लगती है.(Image:pinterest)

आइए जानते हैं वो 5 बड़ी गलतियां जिन्हें टालकर आप अपना लुक ‘फ्लॉलेस’ बना सकती हैं:

1. गलत पेटीकोट का चुनाव (Wrong Petticoat)
दरअसल सिल्क साड़ी का अपना वजन होता है. अगर आप ढीला या बहुत पतला कॉटन पेटीकोट पहनती हैं, तो यह साड़ी के वजन को संभाल नहीं पाता और साड़ी नीचे से लटकी हुई दिखने लगती है.

  • क्या करें: ‘साड़ी शेपवियर’ (Shaping Petticoat) का इस्तेमाल करें, जो फिटिंग के साथ-साथ आपको ‘मर्मेड फिगर’ भी दे. अगर शेपवियर नहीं है, तो साटन या कड़क सूती पेटीकोट पहनें जिसकी कमर की फिटिंग सही हो.

2. पिन न लगाना (Not using enough pins)
कई महिलाएं सोचती हैं कि ज्यादा पिन लगाने से लुक खराब हो जाएगा, लेकिन भारी सिल्क के साथ यह सोचना गलत है. बिना पिन के पल्लू और प्लीट्स अपनी जगह से खिसक सकते हैं.

  • क्या करें: कम से कम 4-5 मजबूत सेफ्टी पिन का इस्तेमाल करें. एक कंधे पर, एक-दो प्लीट्स को सेट करने के लिए और एक कमर के पास. इन्हें ऐसी जगह लगाएं जहाँ से ये दिखाई न दें.

3. ब्लाउज की फिटिंग का सही नहीं होना (Ignoring blouse fit)
ब्लाउज ही साड़ी को असली स्ट्रक्चर देता है. अगर ब्लाउज की फिटिंग ढीली या खराब है, तो पूरी साड़ी का ग्रेस खत्म हो जाता है.

  • क्या करें: ध्‍यान रखें कि ब्लाउज कंधों और बस्ट एरिया से अच्छी तरह फिट हो. एक अच्छी फिटिंग वाला ब्लाउज न सिर्फ सपोर्ट देता है, बल्कि आपकी बॉडी को सही शेप (Snatched look) भी देता है.

4. प्लीट्स बनाने में जल्दबाजी (Improper pleating)
सिल्क साड़ी की प्लीट्स अगर ऊँची-नीची या बहुत मोटी होंगी, तो पेट के पास साड़ी फूली हुई दिखेगी और आप मोटी नजर आ सकती हैं.

  • क्या करें: सिल्क साड़ी में कॉटन या शिफॉन के मुकाबले थोड़ी चौड़ी प्लीट्स बनाएं. करीब 6-8 एक बराबर प्लीट्स बनाएं और उन्हें नाभि के पास टक (Tuck) करने से पहले अच्छी तरह सेट कर लें.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी

5. सैंडल पहनने से पहले साड़ी पहनना (Footwear mistake)
यह सबसे आम गलती है. अगर आप साड़ी पहनने के बाद हील्स पहनती हैं, तो साड़ी की लंबाई या तो बहुत छोटी रह जाएगी या बहुत लंबी होकर जमीन पर घिसटेगी.

  • क्या करें: साड़ी ड्रेप करना शुरू करने से पहले ही अपनी हील्स या सैंडल पहन लें. इससे साड़ी की लंबाई एकदम परफेक्ट रहती है और वह फर्श को छूती हुई (Floor kissing) लगती है.

टिप जो आएगी काम: किसी भी बड़े फंक्शन में जाने से पहले एक बार साड़ी पहनकर ट्रायल जरूर करें और उसमें चलकर देखें. आप जितनी कॉन्फिडेंट महसूस करेंगी, साड़ी में उतनी ही खूबसूरत लगेंगी.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related