[ad_1]
Last Updated:
Rusi Ka Natural Ilaj: नीम थेरेपी बालों के लिए बहुत फायदेमंद है. इससे न सिर्फ रूसी की परेशानी ठीक होती है, बल्कि स्कैल्प इंफेक्शन खुजली की समस्या भी दूर होती है. नीम की कड़वाहट ही इसकी सबसे बड़ी शक्ति है, जो बैक्टीरिया, फंगस और सूजन को कम करने में मदद करती है.
बालों में डैंड्रफ की प्रॉब्लम बहुत कॉमन है. गर्मी के मौसम में ये रूसी के कारण बालों में खुजली और इंफेक्शन का खतरा भी ज्यादा हो जाता है. यदि ये परेशानी बार-बार हो रही है, तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें. बार-बार रूसी आना सिर्फ एक आम समस्या नहीं, बल्कि स्कैल्प में पोषण की कमी का कारण है. इससे बाल जड़ों से कमजोर हो जाते हैं और तेजी से झड़ने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सभी परेशानियों का हल एक सिर्फ प्राकृतिक उपाय में छिपा है और वो है नीम.
आयुर्वेद में इस समस्या का गहरा और जड़ से उपचार छिपा है, जिसे नीम हेयर थेरेपी के नाम से जाना जाता है. स्किन और शरीर की सेहत के लिए कड़वे नीम के लाभ सभी जानते हैं, लेकिन नीम थेरेपी बालों में भी जान डाल सकती है. नीम को आयुर्वेद में “सर्वरोगनिवारिणी” कहा गया है और इसकी कड़वाहट ही इसकी सबसे बड़ी शक्ति है, जो बैक्टीरिया, फंगस और सूजन को कम करने में मदद करती है.
कैसे करें इस्तेमाल
पहला उपाय- नीम काढ़ा हेयर रिंस. इसके लिए नीम के पत्ते पानी में उबालें और ठंडा होने पर छान लें. सिर को शैम्पू से धोने के बाद नीम से बने हेयर रिंस का इस्तेमाल करें. इससे खुजली में राहत मिलेगी और स्कैल्प भी क्लीन होगी.
दूसरा उपाय- नीम नारियल तेल ट्रीटमेंट. इसके लिए नीम पत्तों को सुखाकर नारियल तेल में पकाएं और छान कर एक जार में भर लें. इस तेल को हफ्ते में दो बार अपने बालों में लगाएं और बाद में बालों को शैम्पू से धो लें. इससे स्कैल्प पर मौजूद बैक्टीरिया खत्म होंगे और जड़ों तक बालों को पोषण मिलेगा.
तीसरा उपाय- नीम पाउडर हेयर मास्क. इसके लिए नीम पाउडर, दही, और थोड़ा एलोवेरा जेल को एक साथ मिला लें और फिर अपने बालों में लगाएं. आधे घंटे बाद सूख जाने पर बालों को धो लें. यह बालों को कंडीशन करेगा और रूसी को भी कम करने में मदद करेगा.
चौथा उपाय- नीम और मेथी का पैक. इसके लिए भीगी हुई मेथी को नीम की धुली हुई पत्तियों के साथ पीस कर पैक तैयार कर लें और सीधा अपने बालों पर लगाएं. ये पैक रूसी और हेयर फॉल को कम करने में मदद करेगा और स्कैल्प पर मौजूद बैक्टीरिया को भी कम करेगा.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
[ad_2]
Source link
