बालों के लिए सुपर टॉनिक है 3 पत्तियों से बना ये होममेड हेयर स्‍प्रे, लगाते ही हेयर फॉल की छुट्टी! तेजी से लंबे होंगे बाल

Date:

[ad_1]

Hair care Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलते लाइफस्टाइल ने हमारे खान-पान के साथ-साथ हेयर केयर रूटीन को भी पूरी तरह बदल दिया है. बाजार में मौजूद केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का अंधाधुंध इस्तेमाल हमें नजर तो आता है, लेकिन लंबे समय तक इस्‍तेमाल करना बालों को अंदर से  खोखला कर देते हैं. ये महंगे प्रोडक्ट्स न केवल बालों की नेचुरल चमक छीन लेते हैं, बल्कि आपकी जेब पर भी भारी पड़ते हैं.

अगर आप भी झड़ते बालों और रुकी हुई हेयर ग्रोथ से परेशान हैं, तो आयुर्वेद की शरण में आना सबसे बेहतर विकल्प है. आप घर के बगीचे की तीन पत्तियों- नीम, गुड़हल और करी पत्ता – की मदद से एक पावरफुल ‘हेयर ग्रोथ टॉनिक’ तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं यह कैसे काम करता है और इसे बनाने की विधि क्या है.

क्यों खास है यह आयुर्वेदिक मिश्रण?


गुड़हल की पत्तियां (Hibiscus Leaves):
गुड़हल में प्रचुर मात्रा में अमीनो एसिड पाया जाता है. यह स्कैल्प और बालों की जड़ों (रूट्स) को गहराई से पोषण देता है. यह बालों को जड़ से मजबूत बनाकर हेयर फॉल को रोकने में अचूक है.
करी पत्ता (Curry Leaves): करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट्स का भंडार है. यह स्कैल्प पर जमा डेड हेयर फॉलिकल्स को हटाता है और नए बाल उगाने में मदद करता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को समय से पहले सफेद होने से भी बचाते हैं.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

नीम की पत्तियां (Neem Leaves): नीम अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है. यह स्कैल्प को साफ रखता है, डैंड्रफ को खत्म करता है और बालों की जड़ों को मजबूती देता है.
मेथी के बीज (Fenugreek Seeds): मेथी दाना बालों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है. यह हेयर लॉस, हेयर फॉल और रूखेपन जैसी समस्याओं को जड़ से मिटा देता है.

Hair Care Tips

होममेड हेयर टॉनिक बनाने की विधि-

आवश्यक सामग्री:
1 कटोरी ताजी नीम की पत्तियां
1 कटोरी गुड़हल के पत्ते
1 कटोरी करी पत्तियां (मीठा नीम)
2 से 3 चम्मच मेथी दाना
2 गिलास पानी

बनाने का तरीका:
-सबसे पहले तीनों प्रकार की पत्तियों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि उन पर जमी धूल मिट्टी निकल जाए.
अब एक गहरे पैन में दो गिलास पानी डालें और इसमें धुली हुई पत्तियां डाल दें.
इसमें 2-3 चम्मच मेथी दाना मिलाएं.
-मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक कि पानी आधा न रह जाए या पत्तियों का सारा अर्क पानी में न आ जाए (लगभग 20 मिनट).
-जब पानी का रंग गहरा हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इसे छान लें और एक स्प्रे बोतल में भर लें. आपका आयुर्वेदिक हेयर टॉनिक तैयार है!

इस्तेमाल करने का सही तरीका-

स्टेप 1: रात को सोने से पहले अपने बालों के पार्टीशन करें और स्कैल्प (जड़ों) पर इस पानी को अच्छी तरह स्प्रे करें.
स्टेप 2: हल्के हाथों से 2 मिनट तक स्कैल्प की मसाज करें ताकि टॉनिक सोख लिया जाए.
स्टेप 3: इसे रात भर बालों में लगा रहने दें. सुबह सामान्य पानी या माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें.

अगर आप नियमित रूप से (हफ्ते में 3-4 बार या रोजाना) इस टॉनिक का उपयोग करते हैं, तो मात्र एक महीने के भीतर आपको बालों की लंबाई और घनत्व में स्पष्ट अंतर नजर आने लगेगा. यह न केवल बालों को बढ़ाता है, बल्कि उन्हें प्राकृतिक चमक और मजबूती भी प्रदान करता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related