[ad_1]
Hair fall dandruff home remedy : आजकल डैंड्रफ, रूखेपन और बाल झड़ने जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स की जगह घरेलू नुस्खे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं. नुपुर मेहंदी और दही का मिश्रण बालों के लिए काफी लाभकारी माना जाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं और उन्हें मुलायम व चमकदार बनाते हैं. मेहंदी के एंटीफंगल गुण स्कैल्प को साफ रखने में मदद करते हैं, जिससे डैंड्रफ की समस्या कम हो सकती है. इसे बनाने के लिए खट्टे दही में नुपुर मेहंदी मिलाकर पेस्ट तैयार करें और बालों में लगाएं. लगभग 30–60 मिनट बाद बाल धो लें. नियमित उपयोग से बाल स्वस्थ और घने दिखने लगते हैं.
[ad_2]
Source link
