[ad_1]
बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने बिहार से पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन को टिकट दिया है. जबकि हरियाणा से संजय भाटिया को उम्मीदवार बनाया गया है. राज्यसभा के लिए 37 सीटों पर चुनाव होने हैं, लेकिन बीजेपी ने पहली लिस्ट में अभी सिर्फ 9 लोगों के नाम जारी किए हैं.
बीजेपी की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, नितिन नवीन के अलावा शिवेश कुमार भी बिहार से ही बीजेपी के प्रत्याशी होंगे. असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को मौका दिया गया है. छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा उम्मीदवार होंगी तो ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार कैंडिडेट बनाए गए हैं. पश्चिम बंगाल से पार्टी ने कद्दावर नेता और प्रदेश अध्यक्ष रहे राहुल सिन्हा को चुनाव में उतारा है.
उपेंंद्र कुशवाहा साझा उम्मीदवार
बिहार की बात करें तो सूत्रों के मुताबिक, उपेंद्र कुशवाहा तीसरे उम्मीदवार के तौर पर एनडीए के साझा उम्मीदवार होंगे. उन्हें अपनी पार्टी RLM से कैंडिडेट के रूप में पर्चा भरना होगा और फिर बीजेपी और पूरा एनडीए उन्हें समर्थन देगा.
इन उम्मीदवारों के बारे में जानें…
नितिन नवीन (बिहार)
नितिन नवीन बीजेपी अध्यक्ष हैं और पटना की बांकीपुर सीट से विधायक रहे हैं. वे पूर्व में बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और लंबे राजनीतिक अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला किया है.
शिवेश कुमार (बिहार)
शिवेश कुमार राम बिहार बीजेपी के प्रमुख दलित चेहरे हैं. वे बचपन से ही आरएसएस से जुड़े रहे हैं और 2010 में अगिआंव (SC) सीट से विधायक चुने गए थे. वे प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने सासाराम से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था.
तेरस गोवाला (असम)
तेरस गोवाला असम की दुलियाजान विधानसभा सीट से बीजेपी के मौजूदा विधायक हैं. वे 2016 और 2021 में लगातार इस सीट से जीतकर आए हैं. गोवाला असम के चाय बागान समुदाय (Tea Tribes) के एक प्रमुख और प्रभावशाली नेता हैं, जिनकी जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं पर काफी अच्छी पकड़ है.
जोगेन मोहन (असम)
जोगेन मोहन असम की महमारा विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं. वर्तमान में वे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार में राजस्व और आपदा प्रबंधन जैसे अहम विभागों के कैबिनेट मंत्री हैं. पार्टी ने उनके लंबे प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उच्च सदन का टिकट दिया है.
लक्ष्मी वर्मा (छत्तीसगढ़)
लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्य की एक कद्दावर महिला नेत्री हैं. उनका राजनीतिक सफर पंचायत स्तर से शुरू हुआ था. उन्हें टिकट देकर पार्टी ने आधी आबादी (मातृशक्ति) को सशक्त करने और राज्य के सामाजिक-जातीय समीकरणों को संतुलित करने का एक बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है.
संजय भाटिया (हरियाणा)
संजय भाटिया हरियाणा के वरिष्ठ बीजेपी नेता हैं. वे 2019 से 2024 तक करनाल लोकसभा सीट से सांसद रहे और उन्होंने 2019 में देश में दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी. पार्टी के भीतर उन्हें एक बेहद कुशल रणनीतिकार और संगठनकर्ता माना जाता है.
मनमोहन सामल (ओडिशा)
मनमोहन सामल वर्तमान में ओडिशा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में ओडिशा में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत में उनकी रणनीतिक भूमिका बेहद अहम रही थी. वे पूर्व में ओडिशा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और राज्य के दिग्गज नेताओं में गिने जाते हैं.
सुजीत कुमार (ओडिशा)
सुजीत कुमार हाल ही में बीजू जनता दल (BJD) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं. वे पहले बीजेडी के टिकट पर ही राज्यसभा सांसद थे, लेकिन उन्होंने सांसद पद और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया था. इसके ईनाम स्वरूप अब बीजेपी ने उन्हें अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है.
राहुल सिन्हा (पश्चिम बंगाल)
राहुल सिन्हा पश्चिम बंगाल के वरिष्ठतम बीजेपी नेताओं में शुमार हैं. वे लंबे समय तक बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं. राज्य में जब बीजेपी का जनाधार कमजोर था, तब पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
[ad_2]
Source link
