[ad_1]
Last Updated:
विदेश मंत्रालय ने कांडला आ रहे जहाज ‘मयूरी नारी’ पर होर्मुज में हुए हमले की कड़ी निंदा की है. भारत ने पश्चिम एशिया संघर्ष में कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने पर चिंता जताई है. मंत्रालय ने कहा कि निर्दोष क्रू और समुद्री व्यापार की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए.
भारतीय क्रू की जान खतरे में, विदेश मंत्रालय ने हमले को बताया बेहद घातक (Photo : Reuters)
नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय (MEA) ने होर्मुज जलडमरूमध्य में थाईलैंड के जहाज ‘मयूरी नारी’ पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. यह जहाज 11 मार्च 2026 को भारत के कांडला बंदरगाह की ओर आ रहा था, तभी इसे निशाना बनाया गया. भारत ने साफ कहा है कि पश्चिम एशिया के संघर्ष में कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाना बेहद चिंताजनक है.
विदेश मंत्रालय के अनुसार, इन हमलों की घातकता लगातार बढ़ रही है, जिससे निर्दोष नागरिकों और भारतीय क्रू मेंबर्स की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया है. भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर फिर दोहराया है कि समुद्री व्यापार की स्वतंत्रता (Freedom of Navigation) का सम्मान होना चाहिए और नागरिक जहाजों को सैन्य हमलों से दूर रखा जाना चाहिए.
होर्मुज की खाड़ी में मिसाइल अटैक से दहला मालवाहक जहाज
थाईलैंड का मालवाहक जहाज ‘मयूरी नारी’ (Mayuree Naree) संयुक्त अरब अमीरात के खलीफा पोर्ट से भारत के कांडला बंदरगाह की ओर आ रहा था. बीच समंदर में हुए इस हमले के बाद जहाज से काले धुएं का गुबार उठता देखा गया, जिसकी तस्वीरें रॉयल थाई नेवी ने जारी की.
[ad_2]
Source link
