[ad_1]
Last Updated:
Mirzapur Public Opinion: भारत ने जो जीत दर्ज की है, उसमें किसी एक खिलाड़ी का योगदान नहीं है. सारे खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया है. चाहे कप्तान सूर्यकुमार यादव हो या शिवम दुबे हो. सभी खिलाड़ियों ने विकेट पर अपना सत- प्रतिशत प्रदर्शन दिया है. भारत की जीत में खिलाड़ियों ने अपना पूरा दमखम दिखाया है. उससे लग रहा है कि भारत की टक्कर की टीम इस समय दुनिया में कोई नहीं है. भारत विश्व विजेता है. यह बात आप सभी को मान लेना चाहिए.
T20 World Cup Finals: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बन गई है. टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने धमाकेदार ओपनिंग की. उसके बाद गेंदबाजों ने भी बेहतरीन काम किया. भारत की जीत के बाद क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह का माहौल है. क्रिकेट प्रशंसकों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया. जीत के बाद फैंस ने कहा कि भारत की टक्कर का टीम अभी पूरी दुनिया में कोई नहीं है. वर्ल्ड कप में हर एक खिलाड़ी ने अपना शत-प्रतिशत योगदान दिया है.
सूरज गोंड ने बताया कि भारत की ओपनिंग देखने के बाद ही लगा था कि जीत मिल जाएगी. अभिषेक शर्मा ने जिस हिसाब से बल्लेबाजी की पूरे मैच का रूख पहले ही सामने आ गया. अंत में शिवम दुबे ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. उससे भारत ने मैच पर अच्छी पकड़ ले लिया. यही वजह है कि न्यूजीलैंड की टीम दबाव नहीं झेल सकी और पूरी तरीके से बिखर गई. भारत की टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज की है. सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हैं. धीरज ने बताया कि ईशान किशन ने बल्लेबाजी के साथ ही फील्ड पर भी अपना भरपूर योगदान दिया. शानदार कैच भी पकड़ा, इसके साथ ही वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल की गेंदबाजी ने भारत को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. हम खुश है पहली बार एक खिलाड़ी नहीं बल्कि पूरी भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है.
अंत भला तो सब भला
दुर्गेश ने बताया कि अंत भला तो सब भला. भारत ने जो जीत दर्ज की है, उसमें किसी एक खिलाड़ी का योगदान नहीं है. सारे खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया है. चाहे कप्तान सूर्यकुमार यादव हो या शिवम दुबे हो. सभी खिलाड़ियों ने विकेट पर अपना सत- प्रतिशत प्रदर्शन दिया है. यही वजह है कि भारतीय टीम में जीत दर्ज की है. हम लोग खुश है और पटाखे फोड़ कर जश्न मना रहे हैं. निखिल ने कहा कि बहुत खुशी है. भारत की जीत में खिलाड़ियों ने अपना पूरा दमखम दिखाया है. उससे लग रहा है कि भारत की टक्कर की टीम इस समय दुनिया में कोई नहीं है. भारत विश्व विजेता है. यह बात आप सभी को मान लेना चाहिए.
About the Author
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें
[ad_2]
Source link
