[ad_1]
Last Updated:
मनोज, कपिल, गणेश होली पर घर जा रहे थे, स्टेशन पर सो गए और चेन पुलिंग कर दी. आरपीएफ ने जुर्माना लगाकर छोड़ा. आगरा मंडल में अनावश्यक चेन पुलिंग रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है.
एआई फोटो
आगरा.होली परिजनों के साथ मनाने के लिए एक व्यक्ति ट्रेन से सफर कर रहा था.उसका स्टेशन आने वाला था, तभी उसे नींद आ गयी.अचानक उसकी आंख खुली तो पता चला कि स्टेशन पीछे छूट गया है, अचानक हड़बडाहट में उसे कुछ नहीं सूझा, झट से उठा और चेन पुलिंग कर डाली और सामाने लेकर ट्रैक पर उतर आया. उसी दौरान आरपीएफ के जवान मौके पर आ ग और पकड़कर ले गए.हालांकि जुर्माना लगाने के बाद उसे छोड़ दिया गया.
आगरा मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित, संरक्षित और सुचारू ऑपरेशन को प्राथमिकता देते हुए रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) व वाणिज्य विभाग द्वारा अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विशेष सघन संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के अंतर्गत आगरा मंडल के विभिन्न रेल खंडों, प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रेनों में लगातार सघन जांच, निगरानी की जा रही हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ ट्रेनें समय पर चलाई जा सकें.
अलार्म चेन पुलिंग का स्टेशनों पर लगातार उद्घोषणा की जा रही है और बैनर पोस्टर के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है कि अनावश्यक चैन पुलिंग ना करे RDN स्क्रीन के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है. इसी क्रम में 27 फरवरी से 02 मार्च तक अभियान के दौरान अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग के कुल 50 मामलें पकड़े गए और व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई . साथ ही लगभग 23,180 रुपए का जुर्माना वसूला गया. जांच के दौरान गाड़ी संख्या 12409 किथम-फरह, 12721 धौलपुर –मनिया, 22548, 18478 मथुरा बाद के मध्य, 12716 मथुरा जं. स्टेशन , 12988 मंडावर –घोसराना के मध्य, 12649 आगरा छावनी – राजा की मंडी सहित विभिन्न स्थानों पर विशेष जांच की गई.
इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 09195 आगरा फोर्ट स्टेशन पर यात्री मनोज, 12954 मथुरा जं. पर यात्री कपिल , गाड़ी संख्या 01302 आगरा कैंट स्टेशन पर यात्री गणेश, गाड़ी संख्या 22182 मथुरा जं. पर यात्री मोहित , गाड़ी संख्या 12192 में मथुरा जं. पर यात्री शोएब , गाड़ी संख्या 22692 आगरा कैंट पर यात्री रामेश्वर , गाड़ी संख्या 12450 मथुरा जं. पर यात्री अंकित द्वारा अनावश्यक रूप से अलार्म चेन पुलिंग किए जाने पर रेल सुरक्षा बल द्वारा मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई.
[ad_2]
Source link
