मिर्जापुर के 5 खूबसूरत वाटरफॉल, बारिश में जरूर करें घूमने का प्लान

Date:

[ad_1]

Last Updated:

प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर मिर्जापुर में कई ऐसे वाटरफॉल हैं, जो बारिश के मौसम में अपनी अद्भुत खूबसूरती से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. बोकरिया, भलदारिया, अलोपी दरी, कुशियरा और खंडजा फॉल जैसी जगहें अपने अनोखे नजारों और सुकून भरे माहौल के लिए खास मानी जाती हैं. अगर आप मिर्जापुर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन खूबसूरत झरनों का दीदार करना बिल्कुल मिस न करें.

मिर्जापुर जनपद को प्राकृतिक सुंदरता वाला शहर माना जाता है. यहां पर कई ऐसे वाटरफॉल है, जिनका दीदार आप कर चुके हैं. हालांकि, अभी भी कुछ ऐसे वाटरफॉल है, जहां के बारे में न आपने ज्यादा सुना होगा और न हो कभी दीदार किया होगा. अगर आप मिर्जापुर आ रहे हैं तो इन वाटरफॉल पर घूमना मिस न करें. यह अपनी अद्भुता के लिए प्रसिद्ध है.

शहर से नौ किलोमीटर दूर बोकरिया फॉल बारिश के दिनों में पर्यटकों का आकर्षण का प्रमुख केंद्र है. यहां पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं. शहर से नजदीक होने और ज्यादा खतरनाक न होने की वजह से लोग यहां पर जाते है. बारिश के दिनों में यहां पर सैलानियों की जबरदस्त भीड़ उमड़ती है.

शहर से 50 किलोमीटर दूर पहाड़ियों से घिरा हुआ भलदारिया फॉल है, यह भी दिव्य और बेहद अलौकिक फॉल है. यहां का नजारा उत्तराखण्ड और हिमांचल प्रदेश से कम नहीं है, यहां पर आने वाले पर्यटकों को सुखद अनुभूति होती है. बारिश के दिनों में यहां की भव्यता कई गुना तक बढ़ जाती है, परिवार या दोस्तों के साथ यहां पर विजिट कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मिर्जापुर शहर से 35 किलोमीटर की दूरी पर अलोपी दरी है, दरी के नाम में ही पूरा रहस्य है. यहां पर आकर्षण का केंद्र पानी का गिरना और विलुप्त हो जाना है. यहां पर बारिश के दिनों में गिरने वाला पानी मंत्रमुग्ध करने वाला होता है. बारिश के दिनों में यहां आ रहे है तो इस फॉल पर आना बिल्कुल भी नहीं भूले.

शहर से 38 किलोमीटर दूर जहां पर सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता है और न नेटवर्क है और न ही दूर-दूर तक घर. कुशियरा फॉल की खूबसूरती देखकर न सिर्फ आपकी आंखें टिकी रह जाएगी. बल्कि, पानी की आवाज और चिड़ियों की चहचहाहट आपको रिफ्रेश कर देगा. यहां घूमना बिल्कुल भी मिस नहीं करें.

शहर के नजदीक में खंडजा फॉल स्थित है, यह फॉल सुरक्षित माना जाता है. यहां पर बाटी-चोखा या अन्य पकवान पहाड़ों पर बनाकर ले सकते हैं. ये वाटरफॉल बेस्ट वाटरफॉल में एक है, परिवार के साथ और दोस्तों के साथ घूमने के लिए यह जगह खास है. अगर आप मिर्जापुर आ रहे हैं तो यहां पर घूमना मिस न करें.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related