मिशन-2027 की तैयारी में जुटी BJP, संघ और सरकार, OBC और SC-ST युवाओं को कारोबारी बनाना लक्ष्य!

Date:

[ad_1]

Last Updated:

UP Politics: भाजपा, संघ और सरकार ने आगामी चुनाव को लेकर बड़े स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है. इसी क्रम में विपक्ष के पीडीए की काट के लिए अब योगी सरकार भी एक नया पैंतरा आजमा रही है. आइए जानते हैं सब.

Zoom

सीएम योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मिशन-2027 को लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में लगी हैं. मगर, भाजपा, संघ और सरकार ने बड़े स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है. इसके क्रम में विपक्ष के पीडीए की काट के लिए अब योगी सरकार भी ओबीसी और एससी-एसटी युवाओं को साधने के लिए उन्हें रोजगार देने के साथ रोजगार देने लायक बनाने के लिए युवा कारोबारी बनाने में जुट गई है.

सीएम युवा उद्यमी विकास योजना अब इस अभियान का प्रमुख आधार बनती जा रही है. इस योजना के तहत युवाओं को बिना ब्याज और बिना गारंटी के ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकें और दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकें.

सीएम युवा उद्यमी विकास योजना के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 7 मार्च तक 1.23 लाख से अधिक युवाओं को कुल 14,775 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है. खास बात यह है कि इस योजना का सर्वाधिक लाभ पिछड़े वर्ग (OBC) के युवाओं को मिला है. योजना के लाभार्थियों में करीब 50 प्रतिशत OBC वर्ग के युवा शामिल हैं. इसके अलावा इस योजना के तहत 14.5 प्रतिशत अनुसूचित जाति (SC) और 0.3 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति (ST) के युवाओं को भी लाभ मिला है.

इस तरह कुल मिलाकर योजना का लगभग दो तिहाई लाभ OBC, SC और ST वर्ग के युवाओं तक पहुंचा है. योगी सरकार ने इस योजना के माध्यम से हर वर्ष 1 लाख युवाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है. योगी सरकार का मानना है कि इससे न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि प्रदेश में छोटे और मध्यम स्तर के उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related