मेष राशि वालों सावधान! निवेश में न लें जोखिम, नया रिश्ता देगा दस्तक, आज नई शुरुआत करने का दिन

Date:

[ad_1]

Last Updated:

मेष राशि के लिए आज लाभ के योग हैं. नौकरी में सफलता मिलेगी. इंटरव्यू में क्लियर हो सकता है. आवेग में आकर निर्णय लेने से बचें. लोकल 18 से बात करते हुए मिर्जापुर के ज्योतिष अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज वसंत ऋतु, मास फाल्गुन, तिथि चतुर्दशी, नक्षत्र अश्लेषा और पक्ष शुक्ल है. शुभ समय 12.10 से लेकर 12.56 तक रहेगा. आज का दिन नई शुरुआत, साहसिक फैसले और बातचीत के लिए अनुकूल रहेगा. पार्टनर से खुलकर संवाद करें. अविवाहितों के लिए सोशल मीडिया या दोस्तों के जरिये नया परिचय हो सकता है.

मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज मिला-जुला रहेगा. आमदनी अच्छी होगी. लाभ के संकेत हैं. मार्केटिंग से जुड़े लोगों को लाभ होगा. नौकरी में सफलता मिलेगी. इंटरव्यू में पास होंगे. निवेश से जुड़े मामलों में विशेषज्ञों की सलाह लें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हल्की परेशानी हो सकती है. तनाव कम लें और आवेग में आकर निर्णय लेने से बचें. आज वसंत ऋतु और मास फाल्गुन है. तिथि चतुर्दशी, नक्षत्र अश्लेषा और पक्ष शुक्ल है. सूर्योदय 6.45 मिनट पर और सूर्यास्त 6.21 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.10 से लेकर 12.56 तक रहेगा. दिशाशूल पूर्व में है.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में आज चंद्रमा तृतीय भाव में रहेगा. ये भाव साहस, संचार, पराक्रम और भाई-बहन से जुड़ा है. स्वामी ग्रह मंगल सक्रिय रहेंगे, जिससे आत्मविश्वास और नई पहल क्षमता में वृद्धि होगी. आज का दिन नई शुरुआत, साहसिक निर्णय और संचार के लिए अनुकूल रहेगा.

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि की सेहत आज सामान्य रहेगी. कंधे, हाथ और गर्दन में हल्का तनाव हो सकता है. यात्रा से थकान संभव है. पर्याप्त मात्रा में जल पिएं. प्यार और रिश्तों के लिए दिन अच्छा रहेगा. पार्टनर से खुलकर संवाद करें. अविवाहितों के लिए सोशल मीडिया या दोस्तों के माध्यम से नया परिचय संभव है. परिवार में भाई और बहनों से सहयोग मिलेगा. घर में उत्साह का माहौल रहेगा. परिवार के लोगों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं. इससे समय बिताने के साथ खुशमय माहौल बना रहेगा.

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. छोटे लाभ के अवसर मिल सकते हैं. मार्केटिंग, मीडिया, लेखन व व्यवसायिक क्षेत्रों में लाभ होगा. निवेश से पहले सोच और समझ लें. जोखिम भरे निवेश से बचें. नौकरी और करियर में नई शुरुआत संभव है. साहसिक निर्णय लाभकारी साबित होंगे.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related