[ad_1]
Last Updated:
बॉलीवुड और वेब सीरीज दर्शकों के बीच लोकप्रिय एलनाज नौरोजी ने एक बार फिर अपनी राय को पद पर रखकर सुर्खियां बटोरी हैं. ईरान के सर्वोच्च नेता अअयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के पर प्रतिक्रिया देते हुए एलनाजने स्पष्ट किया है कि वह अपने देश ईरान वापस नहीं जा सकतीं क्योंकि उन्हें जान का खतरा है.
एक्ट्रेस एलनाज नोरोजी ने कहा कि वह ईरान के लोगों के खिलाफ नहीं, बल्कि वहां के शासन यानी इस्लामिक रिपब्लिक के खिलाफ है.
‘बॉम्बे टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में एलनाज ने साफ किया कि उनका विरोध ईरान के लोगों के खिलाफ नहीं, बल्कि वहां के शासन यानी इस्लामिक रिपब्लिक के खिलाफ है. उन्होंने कहा, ‘जब हम ईरान की बात करते हैं, तो मैं इस्लामिक रिपब्लिक और ईरान के लोगों के बीच फर्क करना चाहूंगी. इस्लामिक रिपब्लिक ने देश पर कब्जा कर रखा है. ईरान के ज्यादातर लोग स्मार्ट और पढ़े-लिखे हैं और उनकी मान्यताएं इस्लामिक रिपब्लिक से अलग हैं. उन्होंने आगे कहा कि एक समय ईरान के इस्राइल और अमेरिका से भी अच्छे संबंध थे. उन्होंने साइरस द ग्रेट का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने ही दुनिया का पहला मानवाधिकार चार्टर लिखा था और यहूदियों को बेबीलोन की गुलामी से आजाद कराया था.
‘वे मुझे मार देंगे’
ईरान में जन्मीं एलनाज 8 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ जर्मनी चली गईं थीं. 20 साल की उम्र में वह भारत आईं और फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनीं. उन्होंने बताया कि वह एक दशक से अधिक समय से ईरान नहीं गई हैं और अब नहीं जा सकतीं. उन्होंने कहा, ‘मैं ईरान में कदम नहीं रख सकती. अगर ऐसा किया तो मुझे लगता है कि वे मुझे मार देंगे. मैं 2022 के आंदोलन के दौरान की घटना के कारण ईरान नहीं जा सकी, जब उन्होंने महसा अमीनी को मार डाला था.’ उन्होंने बताया कि वह दशकों से ईरानी शासन की नीतियों के कारण उत्पीड़न के खिलाफ थीं और उनके बयान का मकसद सिर्फ शासन के खिलाफ असहमति जताना था, न कि लोगों की संस्कृति या देश के प्रति नफरत फैलावा.
महसा अमीनी का मामला पर भी किया था विरोध
सितंबर 2022 में 22 साल की ईरानी कुर्द महिला महसा अमीनी को ईरान की ‘मोरैलिटी पुलिस’ ने हिजाब पहनने के नियमों के उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिया था. हिरासत में ही उसकी मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन भड़क उठे थे. एलनाज ने उस समय भी खुलकर विरोध किया था और हिजाब के खिलाफ आवाज उठाई थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर बुर्का उतारने का वीडियो शेयर कर विरोध जताया था.
कौन हैं एलनाज नौरोजी?
एलनाज ने 2017 में एक पाकिस्तानी फिल्म से अपना एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद 2018-19 में उन्होंने ‘सैक्रेड गेम्स’ के दो सीजन में जोया का किरदार निभाया, जिससे उन्हें अपार पॉपुलैरिटी मिली. वह ‘अभय’, ‘मेड इन हेवेन’, ‘जग जग जीयो’ और ‘मस्तीज 4’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं. 2023 में उन्होंने जेरार्ड बटलर के साथ हॉलीवुड फिल्म ‘कंधार’ से वहां डेब्यू किया था .
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
[ad_2]
Source link
