‘मैच नहीं देखा तो जीत पक्की’, अमिताभ बच्चन ने पोस्ट शेयर कर किया खुलासा, किस टोटके से इंडिया ने जीता टी-20 वर्ल्डकप

Date:

[ad_1]

Last Updated:

टीम इंडिया की टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हर तरफ जश्न का माहौल है. इसी बीच सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी एक पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में बिग बी ने खुलासा किया है कि उन्होंने फाइनल मैच नहीं देखा, क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर वह मैच नहीं देखते तो भारत की जीत तय होती है. उनका ये टोटका अब वायरल हो रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अमिताभ की पोस्ट पर फैंस ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली. टीम इंडिया की टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है. आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारे भी इस जश्न में डूबे हुए हैं. हर तरफ खुशी का माहौल है. इसी बीच अमिताभ बच्चन का एक पोस्ट भी काफी वायरल हो रहा, जिसमें उन्होंने बताया कि किस टोटके से इंडिया ने टी-20 वर्ल्डकप जीता है.

अमिताभ के पोस्ट से मची खलबली

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन क्रिकेट लवर हैं, वह क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं. सोशल मीडिया पर मैच को लेकर भी वह अपनी एक्साइटमेंट लोगों के सामने दिखाते रहते हैं. लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच उन्होंने नहीं देखा. वो भी एक अंधविश्वास की वजह से. इस बात का खुलासा उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर किया है, उन्होंने लिखा, ‘कहा था नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे. हो गया. यूजर्स बिग बी के इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related