[ad_1]
Last Updated:
मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन के माध्यम से डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी सीधे लोगों के बीच पहुंचकर जांच कर रहे हैं और आवश्यक दवाइयां मुफ्त में उपलब्ध करा रहे हैं. इस वैन में आधुनिक चिकित्सा उपकरण और जरूरी दवाइयों की व्यवस्था की गई है, जिससे कई सामान्य बीमारियों का इलाज मौके पर ही किया जा सके. खासकर दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों, बुजुर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए यह सुविधा काफी राहत देने वाली साबित हो रही है.
चंदौली: जिले के मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है. गार वरलक्ष्मी फाउंडेशन के प्रयासों से शहरी क्षेत्रों और रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास रहने वाले जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) अभियान चलाया जा रहा है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, जिन्हें अस्पताल तक पहुंचने में दिक्कत होती है.
मुफ्त में उपलब्ध करा रहे हैं दवाइयां
मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन के माध्यम से डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी सीधे लोगों के बीच पहुंचकर जांच कर रहे हैं और आवश्यक दवाइयां मुफ्त में उपलब्ध करा रहे हैं. इस वैन में आधुनिक चिकित्सा उपकरण और जरूरी दवाइयों की व्यवस्था की गई है, जिससे कई सामान्य बीमारियों का इलाज मौके पर ही किया जा सके. खासकर दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों, बुजुर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए यह सुविधा काफी राहत देने वाली साबित हो रही है.
सामान्य बीमारियों का कराती है इलाज
स्थानीय लोगों के अनुसार, मोबाइल मेडिकल यूनिट समय-समय पर इलाके में आती है और जरूरतमंदों को मुफ्त इलाज प्रदान करती है. वहीं, स्थानीय निवासी शोएब ने लोकल 18 से बताया कि यह वैन लोगों को बिना किसी शुल्क के दवा देती है और हर तरह की सामान्य बीमारियों का इलाज उपलब्ध कराती है. उन्होंने बताया कि दवा देने से पहले स्वास्थ्यकर्मी मरीज का पूरा परिचय और जरूरी जानकारी लेते हैं, ताकि सही तरीके से उपचार किया जा सके. शोएब ने बताया कि यह वैन पहले भी मुगलसराय में नियमित रूप से आती रही है, लेकिन इस बार कुछ महीनों के अंतराल के बाद फिर से सेवा शुरू हुई है. उन्होंने कहा कि इस वैन से मिलने वाली दवाइयां काफी प्रभावी होती हैं और लोगों को इससे काफी फायदा मिलता है.
स्वास्थ्य के प्रति बढ़ रही है जागरूकता
स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से जूझ रहे क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है. इस पहल से न केवल गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज मिल रहा है, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है. फाउंडेशन का उद्देश्य भविष्य में इस सेवा का दायरा और बढ़ाना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
[ad_2]
Source link