म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के? दूसरी लड़कियों की जगह पेपर दे रही थीं 7 लड़कियां, ऐसे खुली उनकी पोल

Date:

[ad_1]

Last Updated:

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है. दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए 7 छात्राओं और एक ‘मुन्ना भाई’ को पकड़ा गया है. पकड़े गए सभी छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. यह घटना दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के हरदासपुर खुर्द गांव स्थित मां वीणा वादिनी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हुई.

Zoom

गाजीपुर में पकड़ी गईं 7 लड़कियां.

गाजीपुरः उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है. दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए 7 छात्राओं और एक ‘मुन्ना भाई’ को पकड़ा गया है. पकड़े गए सभी छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. यह घटना दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के हरदासपुर खुर्द गांव स्थित मां वीणा वादिनी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हुई. डीआईओएस प्रकाश सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह हाईस्कूल विज्ञान की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान यह खुलासा हुआ.

कक्षा 9 की लड़कियों से दिलाया जा रहा था पेपर
जांच में पाया गया कि हरदासपुर कला, रामपुर पतारी और अतरौला की कक्षा 9 की सात छात्राओं को असली परीक्षार्थियों की जगह बैठाकर परीक्षा दिलाई जा रही थी. मामले की सूचना मिलते ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट हरेंद्र कुमार और विद्यालय प्रबंधक ने उच्च अधिकारियों और दुल्लहपुर थाने को अवगत कराया. सूचना पर न्यायिक उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद, सैदपुर के पुलिस उपाधीक्षक रामकृष्ण तिवारी और थाना प्रभारी सर्वजीत यादव मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने केंद्र पर करीब तीन घंटे तक गहन जांच-पड़ताल की. फिलहाल, सभी आरोपियों के खिलाफ परीक्षा नियमावली के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

26 फरवरी को किन-किन विषयों की परीक्षा
बता दें कि गुरुवार को यानी कि बोर्ड पेपर के आठवें दिन पहली पाली में हाईस्कूल गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली और इंटरमीडिएट कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान तृतीय प्रश्न पत्र कृषि भाग 1, कृषि जंतु विज्ञान अष्टम प्रश्न पत्र कृषि भाग 2 की परीक्षा 1070 परीक्षा केंद्रों पर होगी. हाईस्कूल में 485 और इंटरमीडिएट में 22 हजार 357 कुल मिलाकर 22 हजार 842 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भूगोल की परीक्षा 5919 परीक्षा केंद्रों पर होगी. दूसरी पाली में कुल 03 लाख 41 हजार 571 परीक्षार्थी परीक्षा में पंजीकृत हैं. यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने दी जानकारी.

लाखों बच्चों ने बुधवार को छोड़ी परीक्षा
यूपी बोर्ड की परीक्षा से जुड़ी खबर. यूपी बोर्ड की सातवें दिन की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गया. पहली पाली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 8033 परीक्षा केंद्रों पर हुई. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा 7984 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई. पहली पाली में हाई स्कूल की विज्ञान और इंटरमीडिएट की संगीत गायन,संगीत वादन और नृत्य कला की परीक्षाएं आयोजित की गई. जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र विषय की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई. पहली पाली में कुल 27 लाख 66 हजार 287 परीक्षार्थियों में से 25 लाख 92 हजार 977 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. वहीं दूसरी पाली में पंजीकृत 20 लाख 56 हजार 919 परीक्षार्थियों में से 19 लाख 35 हजार 292 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए. इस तरह से दोनों पालियों में कुल 46 लाख 28 हजार 269 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने दी जानकारी.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related