[ad_1]
Last Updated:
Agriculture News: पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान सुरेंद्र कुमार त्यागी ऑर्गेनिक हल्दी की खेती कर 25 राज्यों में आपूर्ति कर रहे हैं. 2004 में शुरू की गई यह खेती उन्होंने 2015 में पूरी तरह से ऑर्गेनिक रूप में दोबारा शुरू की. उनके पास 5 एकड़ में हल्दी की खेती है, जिसमें दो एकड़ सहफसली में गन्ने के साथ होती है. सुगंधा वैरायटी की हल्दी में करक्यूमिन 7% प्लस होता है। लागत के मुकाबले मुनाफा तीन-चार गुना है. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और नेशनल अवार्ड से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है.
पश्चिम उत्तर प्रदेश में खेती किसानी को लेकर किसान अब काफी एक्टिव हो गए हैं और तरह-तरह की ऑर्गेनिक खेती कर लोगों तक यह ऑर्गेनिक चीज़ पहुंचा रहे हैं. जिससे लोग मिलावटी चीजों को छोड़कर ऑर्गेनिक चीज अपना सकें. तो वहीं एक किसान ऐसे हैं, जिन्होंने ऑर्गेनिक हल्दी की खेती करनी शुरू की और यह खेती वह करीब 5 एकड़ भूमि में कर रहे हैं. जिसमें कुछ जमीन में वह सहफसली में भी हल्दी की खेती कर रहे हैं. इस हल्दी की खेती को करने में उन्हें बहुत अच्छा मुनाफा हो रहा है. इसके साथ ही इस आर्गेनिक हल्दी की डिमांड की बात की जाए तो 25 राज्यों में उनकी हल्दी सेल की जा रही है और 25 राज्यों से इस हल्दी की डिमांड आती है. इसी ऑर्गेनिक हल्दी की खेती को लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी उन्हें सम्मानित कर चुकी हैं.
2004 में शुरू की थी खेती
किसान सुरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि ऑर्गेनिक हल्दी की खेती पद्म श्री डॉ भारत भूषण जी से प्रेरणा लेकर और ट्रेनिंग लेकर 2004 में शुरू की थी. बीच में छूट गई थी. अब इसे दुबारा 2015 में इसे शुरू कर दिया था. इस खेती को हम पूरी तरह से ऑर्गेनिक रूप में करते हैं. इसके साथ ही वर्तमान में हमारे पास 5 एकड़ में हल्दी की खेती हो रही है. जिसमें दो एकड़ हल्दी की खेती हम सहफसली में कर रहे हैं. जिसका गन्ने के साथ उत्पादन कर रहे हैं. इसके साथ ही मुनाफे की बात की जाए तो एक बीघे में गन्ने की खेती से 20 से 25000 का मुनाफा होता है.अगर सहफसली हल्दी की खेती के साथ गन्ने की खेती की जाती है. तो उसमें आपको दुगना मुनाफा हो जाएगा.
25 राज्यों से है डिमांड
इसके साथ ही हम सुगंधा वैरायटी की हल्दी का उत्पादन करते हैं. जो सर्वोत्तम वैरायटी होती है. इसमें करक्यूमिन का लेवल 7% प्लस होता है. कच्ची हल्दी भी हमारी काफी बिकती है. इसके अलावा हल्दी को तैयार करके भी हम सेल करते हैं. उन्होंने कहा कि इस आर्गेनिक हल्दी की खेती में मुनाफे की बात की जाए तो लागत के सापेक्ष तीन से चार गुना मुनाफा हो जाता है. उन्होंने कहा कि 20 से 25 राज्यों में यह ऑर्गेनिक हल्दी जा रही है और सभी राज्यों से बहुत अच्छी डिमांड आ रही है. इसके साथ ही हल्दी की प्रोसेसिंग पैकेजिंग और हल्दी से संबंधित सभी काम कर मार्केट में सेल करने के लिए मुझे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा स्टेट अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है. इसके अलावा 2025 में मुझे नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है. यह सभी अवार्ड मुझे ऑर्गेनिक हल्दी को तैयार कर मार्केट में सेल करने में मिले हैं.
[ad_2]
Source link
