रमजान पर अलीगढ़ के इत्र बाजारों में छाई रौनक, गल्फ देशों के अतर की बढ़ी जबरदस्त डिमांड

Date:

[ad_1]

Last Updated:

Aligarh Attar Demand: अलीगढ़ के दोदपुर में रमजान और ईद की आहट के साथ इत्र का बाजार पूरी तरह सज गया है. ‘दारुल किताब’ के संचालक फैजान के अनुसार, इस पवित्र महीने में इत्र लगाना सुन्नत होने के कारण ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. बाजार में दुबई और सऊदी अरब के नामी ब्रांड्स जैसे लत्ताफा, राससी और अहमद अल मगरीबी की जबरदस्त डिमांड है. गल्फ देशों के लॉन्ग लास्टिंग अतर और अरमाफ की ‘क्लब’ सीरीज इस बार बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है.

अलीगढ़: रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और ईद भी 15 दिन बाद आने वाली है. ऐसे में बाजारों में रौनक बढ़ गई है, खासकर इत्र की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है. अलीगढ़ के दोदपुर में इत्र की स्थित “दारुल किताब” नाम की दुकान के संचालक फैजान बताते हैं कि रमजान के महीने में इत्र की डिमांड काफी बढ़ जाती है. फैजान के अनुसार, मुस्लिम समाज में इत्र लगाना सुन्नत माना जाता है. यही वजह है कि इस मुबारक महीने में लोग ज्यादा से ज्यादा अतर लगाना पसंद करते हैं. नमाज, तरावीह और खास मौकों पर खुशबू लगाना एक खास अहमियत रखता है, इसलिए रमजान और ईद के आसपास इत्र की खरीद-फरोख्त में तेजी आ जाती है.

नामी ब्रांड्स और गल्फ अतर का जलवा
फैजान बताते हैं कि दुकान पर कई नामी और खास कंपनियों के अतर उपलब्ध हैं. इनमें अहमद अल मगरीबी के सिलेक्टेड परफ्यूम, लत्ताफा, राससी, अरमाफ समेत कई ब्रांड शामिल हैं. इन ब्रांड्स की खुशबू और लास्टिंग काफी बेहतर मानी जाती है, जिस कारण ग्राहक इन्हें खासा पसंद करते हैं. फैजान बताते हैं कि गल्फ देशों के अतर की डिमांड ज्यादा रहती है क्योंकि उनकी खुशबू लंबे समय तक टिकती है. दुकान पर दुबई और सऊदी अरब से आने वाले अतर भी उपलब्ध हैं. खासतौर पर अरमाफ की “क्लब” सीरीज और अहमद अल मगरीबी के कुछ पॉपुलर फ्रेगरेंस ग्राहकों के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं.

इत्र की कीमत और ग्राहकों का रिस्पांस
कीमत की बात करें तो गल्फ के अतर करीब 700-800 रुपये से शुरू हो जाते हैं. इसके बाद 1000, 2000 और 3000 रुपये तक की रेंज उपलब्ध है, जिससे हर बजट का ग्राहक अपनी पसंद का इत्र खरीद सकता है. रमजान के इस महीने में ग्राहकों का रिस्पांस काफी अच्छा मिल रहा है. लोग न केवल अपने लिए बल्कि ईद के तोहफे के तौर पर भी अतर खरीद रहे हैं. फैजान का कहना है कि इस बार बिक्री और ग्राहकों का उत्साह दोनों ही बेहतरीन हैं.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related