[ad_1]
Last Updated:
रमजान के दौरान रोजेदारों के लिए सेहरी में सही खानपान बेहद जरूरी माना जाता है. धर्मगुरु कारी इसहाक गोरा के अनुसार सेहरी में हल्का और पौष्टिक भोजन करना चाहिए, जिससे दिनभर ऊर्जा बनी रहे और प्यास कम लगे. दही, छाछ, खजूर, खीरा, तरबूज जैसे फल और प्रोटीन के लिए अंडा, दाल या पनीर लेना फायदेमंद होता है. खासतौर पर खजूर खाना सुन्नत माना गया है, जो शरीर में कमजोरी नहीं आने देता. वहीं तली-भुनी चीजों और ज्यादा खाने से बचने की सलाह दी गई है.
सहारनपुर: मुस्लिम धर्म से जुड़े लोगों के लिए रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और रमजान के इस पवित्र महीने में प्रत्येक मुस्लिम समाज का व्यक्ति रोजा रखता है. रोजा रखने से पहले सेहरी होती है और रोजा समाप्त करने के दौरान इफ्तारी होती है. जब सुबह के समय रोजा रखा जाता है, तब सेहरी में कुछ भोजन किया जाता है, लेकिन सेहरी में हमें किन चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे कि रोजा रखने वाले व्यक्ति के शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी ना आए और उसको दिन भर प्यास भी ना लगे. इस खबर में आज हम यही बताने जा रहे हैं कि रोजे रखने वाले व्यक्ति को सेहरी में किन चीजों को खाने में शामिल करना चाहिए.
रोजे के दौरान सेहरी में ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जो धीरे-धीरे पचते हैं और लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं. दिनभर हाइड्रेटेड रहने के लिए पानी, दही, छाछ, खजूर, और तरबूज/खीरा जैसे फल खाएं. प्रोटीन के लिए अंडा, दालें, और पनीर का सेवन करें. लेकिन उन सबसे महत्वपूर्ण हो जाता है खजूर जो की एक सुन्नत है और उसको सेहरी और इफ्तारी में जरूर खाना चाहिए. इसके अलावा चिकनाई वाले खाने से दूरी बनाकर रखें. रोजेदार शरीयत के हिसाब से अपने नियमों पर चले और खुद की इबादत में लगे रहे.
खजूर का सेवन आपके शरीर में नहीं आने देता कमजोरी, प्यास भी रहती है कोसों दूर
मुस्लिम धर्मगुरु कारी इसहाक गोरा ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि रमजान मुबारक का मुबारक महीना चल रहा है और इसमें तमाम जो मुसलमान हैं, वह रोजे रख रहे हैं. जैसा सवाल है कि लोगों के मन में रहता भी है कि इस वक्त गर्मी जो है वह धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है और प्यास जो है वह कहीं ना कहीं रोजेदारों के लिए एक बड़ा मुद्दा रहता है तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए. सबसे पहले तो हमें यह ध्यान रखना चाहिए खसुसन रोजे की हालत में सेहरी जो हम लोग करते हैं सुबह में, कि उसमें हमें बहुत ज्यादा तली हुई चीजे या फिर ओवर ईटिंग नही करनी चाहिए कहीं ना कहीं एक लिमिटेड खाना हमे खाना चाहिए. कुछ लोग क्या करते हैं कि सुबह के समय बहुत कुछ खाने की इच्छा रखते हैं. जो कहीं ना कहीं रोजे में नुकसान देता है. सबसे बहतरीन जो हिजा है जो शरीयत में भी बताई जाती है खजूर का इस्तेमाल है. खजूर आप सेहरी में जरूर इस्तेमाल करे खजूर खाना सुन्नत है चाहे वो इफ्तारी में हो या सेहरी में हो. अगर आप खजूर खा लेते है तो रोजे से जो आपके अंदर कमजोरी आती है वह बिल्कुल नहीं आएगी. और रोजा जब तक तबीयत में ना लगे, यानी रोजे की जो फीलिंग है वह ना आए तो रोजे में फिर मजा ही नही है. इस लिए रोजा लगना भी जरूरी है बरहाल अपने अंदर किसी तरह की कोई स्थिति पैदा ना हो कि आपको रोजा तोड़ने पर मजबूर करती हो तो उसके लिए जरूरी है कि आप खाने की एक लिमिट का ध्यान रखें और शरीयत की रोशनी में सब चीजों को करें.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
[ad_2]
Source link
