[ad_1]
Last Updated:
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक मामले की सुनवाई करते हुए लखनऊ के डीएम को मंगलवार को तलब किया है. तलब किए गए जिलाधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने सड़क निर्माण के लिए बिना किसी अधिग्रहण के लॉ मार्टिनियर स्कूल की जमीन को लेने की कोशिश की है.
लखनऊ के जिलाधिकारी को हाईकोर्ट ने किया तलब.
लखनऊः इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक मामले की सुनवाई करते हुए लखनऊ के डीएम को मंगलवार को तलब किया है. तलब किए गए जिलाधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने सड़क निर्माण के लिए बिना किसी अधिग्रहण के लॉ मार्टिनियर स्कूल की जमीन को लेने की कोशिश की है. डीएम पर राजधानी के मशहूर शिक्षण संस्थान ला मार्टिनियर की जमीन बिना किसी प्रक्रिया का पालन किए लेने के प्रयास का आरोप है. कोर्ट ने मामले में संबंधित जमीनों के पैमाइश के आदेश दिए थे. जिसका अनुपालन न होने पर हाईकोर्ट ने मंगलवार को लखनऊ डीएम को तलब किया.
ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत बन रही सड़क
लॉ मार्टिनियर कॉलेज की ओर से दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया है. याचिका में कहा गया है कि कोठी मार्टिन साहब, गणेशगंज स्टेशन में कॉलेज की जमीन है. जहां से ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत सड़क और फ्लाई ओवर निर्माण किए जाने की सरकार की योजना है. कहा गया कि उक्त निर्माण संस्थान की मालिकाना हक वाली जमीनों पर किया जा रहा है. जबकि एलडीए, जिला प्रशासन अथवा राज्य सरकार ने इसके लिए न तो संस्थान की सहमति ली है और न ही कोई अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की है.
डीएम पर होगी कार्रवाई?
याचिका पर सुनवाई करते हुए 27 फरवरी को हाईकोर्ट में उन जमीनों की पैमाइश का आदेश दिया था. कोर्ट ने कहा था कि राज्य सरकार के अधिकारियों और संस्थान के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में एसडीएम सदर पैमाइश कर कोर्ट को रिपोर्ट देंगे. सरकार के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि अभी तक पैमाइश की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है. इस पर हाईकोर्ट ने डीएम लखनऊ को आदेश दिया कि वह कोर्ट में हाजिर होकर आदेश का अनुपालन न किए जाने पर स्पष्टीकरण दें. कोर्ट ने कहा कि उन्हें सुनने के बाद अवमानना की कार्रवाई भी शुरू की जाएगी. बता दें कि मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
[ad_2]
Source link
