विजय-रश्मिका के मैरिज वीडियो ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, मेसी-रोनाल्डो को छोड़ा पीछे, इंस्टा पर 8.2 मिलियन लाइक्स

Date:

[ad_1]

Last Updated:

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 2026 की ग्रैंड शादी अब एक ग्लोबल रिकॉर्ड बन चुकी है. स्टार कपल की शादी के एक खास वीडियो ने इंस्टाग्राम पर 8.2 मिलियन लाइक्स का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे इसने फुटबॉल दिग्गज लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के मशहूर कैंपेन पोस्ट को पीछे छोड़ दिया है. फैंस कपल की नेचुरल केमिस्ट्री और पारंपरिक रस्मों को खूब पसंद कर रहे हैं. शानदार म्यूजिक और इमोशनल पलों की वजह से वीडियो इंटरनेट पर अब तक का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला सेलिब्रिटी वेडिंग पोस्ट बन गया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रश्मिका मंदाना -विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को शादी की थी.

नई दिल्ली: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी सिर्फ एक फिल्मी सितारे का फंक्शन नहीं रह गई है, बल्कि यह साल 2026 की सबसे बड़ी ‘कल्चरल इवेंट’ बन चुकी है. सोशल मीडिया पर इस शादी की तस्वीरों और वीडियो ने ऐसी धूम मचाई है कि हर तरफ बस इन्हीं की चर्चा है. फैंस इस जोड़ी को ‘विरोश’ कहकर बुला रहे हैं और शादी के हर छोटे-छोटे पल, चाहे वो रस्मों की गंभीरता हो या दोनों की मस्ती, इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहे हैं. दुनिया भर के चाहने वाले इस बात से बेहद खुश हैं कि आखिरकार उनकी पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ी अब असल जिंदगी में भी एक हो गई है.

हैरानी की बात यह है कि इस शादी के एक खास वीडियो ने अब डिजिटल दुनिया में इतिहास रच दिया है. इस वीडियो ने फुटबॉल की दुनिया के दो सबसे बड़े खिलाड़ियों लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के उस मशहूर चेस वाले फोटो कैंपेन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. जहां मेसी और रोनाल्डो के उस आइकॉनिक पोस्ट को 8.1 मिलियन लाइक्स मिले थे, वहीं विजय और रश्मिका के इस वेडिंग वीडियो ने 8.2 मिलियन लाइक्स का आंकड़ा पार करके एक नया ग्लोबल रिकॉर्ड बना लिया है. यह दिखाता है कि इस जोड़ी की दीवानगी न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में किस कदर सिर चढ़कर बोल रही है.

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related