[ad_1]
Last Updated:
Ashutosh Brahmachari Attack Case: ट्रेन में हुए जानलेवा हमले के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने एक बार फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटया है. उन्होंने प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट में अर्जी दाखिल कर मांग की है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा पर रोक लगाई जाए, क्योंकि वे इस यात्रा की आड़ में विदेश भागना चाहते हैं.
आशुतोष ब्रह्मचारी ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
प्रयागराज. ज्योति पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर नाबालिग बटुकों के साथ यौन शोषण का आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी एक बार फिर से प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट पहुंच गए हैं. उन्होंने रविवार को रीवा एक्सप्रेस में अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद सोमवार को प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट में एक नई अर्जी दाखिल की है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने अर्जी दाखिल कर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को विदेश भागने से रोके जाने और उनकी गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा पर रोक लगाए जाने की मांग की है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने अर्जी के साथ अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले की भी जानकारी पोक्सो कोर्ट को दी है. उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गौ प्रेरणा धर्मयुद्ध यात्रा के बहाने लखनऊ से विदेश भाग सकते हैं. इसलिए तत्काल कोर्ट पासपोर्ट और वीजा जब्त करने का आदेश जारी करते हुए उनके विदेश भागने पर पाबंदी लगाए.
कोर्ट के आदेश की अवमानना
आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अंतरिम आदेश आने तक गिरफ्तारी पर रोक लगाई है. लेकिन वह अपने स्थान को छोड़कर कहीं दूसरी जगह नहीं जा सकते हैं. लेकिन गौ यात्रा के बहाने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने स्थान को छोड़ दिया है और वह न्यायालय के आदेश की भी अवमानना कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि गौ प्रतिष्ठा धर्म युद्ध यात्रा के जरिए जिस गौ हत्या को बंद करने की वह बात कर रहे हैं. यूपी में वह पहले से ही प्रतिबंधित है. अगर उन्हें इस तरह की कोई यात्रा निकालनी चाहिए तो उन्हें केरल जाना चाहिए या फिर ऐसे राज्यों में जाना चाहिए जहां कांग्रेस और दूसरी सरकारें हैं और गौ हत्याएं हो रही हैं.
गौ प्रतिष्ठा धर्म युद्ध यात्रा गलत
आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया है कि गौ प्रतिष्ठा धर्म युद्ध यात्रा पुलिस प्रोटेक्शन में चल रही है जो पूरी तरह से गलत है और इस यात्रा को लेकर कोई अनुमति भी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से नहीं ली गई है. उन्होंने कहा है कि पॉक्सो कोर्ट को इस संबंध में सभी जानकारी साक्ष्य के साथ अर्जी के जरिए दी जा रही है, ताकि कोर्ट इस पर आदेश पारित कर उनकी गौ प्रतिष्ठा धर्म युद्ध यात्रा पर रोक लगाए और विदेश जाने से भी उन्हें रोके.
पुलिस पर दबाव बनाने के लिए यात्रा
आशुतोष ब्रह्मचारी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाया है कि वह मेरे ऊपर जिन आपराधिक मुकदमों की बात कर रहे हैं, मुझे किसी मुकदमे में कोई सजा नहीं हुई है. लेकिन वह खुद पॉक्सो के मामले में वांछित हैं. ऐसे में कैसे वह वाराणसी छोड़कर दूसरे स्थान पर गौ यात्रा निकाल रहे हैं. उन्होंने कहा है कि यह यात्रा भी सरकार और पुलिस पर दबाव बनाने के लिए निकाली जा रही है, ताकि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस हो जाएं. वहीं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा उन्हें सुरक्षा दिए जाने का समर्थन किए जाने के सवाल पर कहा है कि उन्हें हमारी चिंता नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं मां बंग्ला मुखी का साधक हूं और मैंने अपना अनुष्ठान भी शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि मेरी मां मेरी रक्षा करेगी. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मेरी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.
स्वाति अघोरी पर क्या कहा
वहीं आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले के बाद स्वाति अघोरी नाम की महिला द्वारा सोशल मीडिया पर हमले को सही ठहराए जाने की पोस्ट पर आशुतोष ब्रह्मचारी ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि यह महिला स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिष्य मुकुंदानंद की गर्लफ्रेंड है. उन्होंने कहा कि उसने हमले की बात स्वीकार की है और वह बड़े आतंकवादी संगठन जिस तरह से किसी घटना की जिम्मेदारी लेते हैं. इसी तरह से वह इस घटना की जिम्मेदारी भी ले रही है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने एक बार फिर आरोप लगाया है कि उनके ऊपर ट्रेन में जो हमला हुआ था वह स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कराया है, लेकिन इस केस की दिशा व किसी लड़की की ओर मोड़ना चाहते हैं, जो उचित नहीं है. लेकिन अब वह किसी तरह से इस मामले से बच नहीं सकेंगे. हालांकि हम आपको बता दें कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से उनके प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है कि स्वाति अघोरी नाम की किसी महिला से उन लोगों का कोई संबंध नहीं है.
About the Author
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
[ad_2]
Source link
