वॉर के बीच एक्ट्रेस की वतन वापसी, बयां किया यूएई का आंखों-देखा हाल- ‘हालात पूरी तरह कंट्रोल में’

Date:

[ad_1]

Last Updated:

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से यूएई में फंसे कई भारतीय सितारे अब सुरक्षित स्वदेश लौट रहे हैं. मलयालम एक्ट्रेस स्वस्विका तीन दिन अबू धाबी में फंसे रहने के बाद बुधवार 4 मार्च को कोच्चि पहुंचीं. उन्होंने बताया कि वहां घबराहट तो थी, पर हालात कंट्रोल में थे. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और सोनल चौहान ने भी अपनी सुरक्षित वापसी की पुष्टि की है. ईशा ने एयरपोर्ट पर हुए मिसाइल हमलों की खबरों और अफरा-तफरी के बीच यूएई सरकार के मैनेजमेंट की सराहना की. फिलहाल, सभी कलाकार अपने घर वापस आकर और सुरक्षित महसूस कर राहत जता रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फिल्मी सितारे यूएई में फंसे हुए थे.

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने खाड़ी देशों में हलचल मचा दी है, जिसका असर वहां मौजूद भारतीय सितारों पर भी पड़ा. यूएई में फंसे कई बॉलीवुड और साउथ इंडियन सेलिब्रिटीज के लिए पिछले कुछ दिन काफी तनावपूर्ण रहे. अबू धाबी में तीन दिनों तक फंसी रहने वालीं मलयालम एक्ट्रेस स्वस्विका आखिरकार बुधवार 4 मार्च को सुरक्षित कोच्चि लौट आईं. उन्होंने हवाई अड्डे पर उतरने के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि हालांकि विदेशी धरती पर होने के कारण थोड़ी घबराहट होना मामूली बात थी, लेकिन वहां हालात उतने डरावने नहीं थे जितने सोशल मीडिया पर नजर आ रहे थे. उनके पति प्रेम जैकब ने भी राहत की सांस लेते हुए बताया कि वहां खाने-पीने की कोई कमी नहीं थी और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में थी, बस फ्लाइट्स रद्द होने की वजह से घर वापसी में देरी हुई.

स्वस्विका के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्रियां ईशा गुप्ता और सोनल चौहान भी इस मुश्किल घड़ी से निकलकर भारत वापस आ चुकी हैं. ईशा गुप्ता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि 28 फरवरी को जब वह एयरपोर्ट पर थीं, तब अचानक दोपहर 1 बजे सब कुछ बंद कर दिया गया. चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था और किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है. जब मिसाइल हमलों की खबरें आने लगीं, तो हर कोई अगले पल को लेकर अनिश्चित था. ईशा ने सुरक्षित लौटने पर ईश्वर का शुक्रिया अदा किया और मुश्किल समय में यूएई सरकार द्वारा दिखाए गए धैर्य और मजबूती की सराहना भी की.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related